logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'Breaking Bad' के मशहूर ऐक्टर आरजे मिट्टे नहीं रहे, 34 साल की उम्र में निधन

चर्चित टीवी सीरीज 'Breaking Bad' में वाल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाने वाले ऐक्टर आरजे मिट्टे का 34 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

RJ Mitte

आरजे मिट्टे, Photo credit- Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मशहूर अमेरिकी क्राइम ड्रामा सीरीज 'Breaking Bad' के ऐक्टर और समाजसेवी आरजे मिट्टे का निधन हो गया है।  34 साल के आरजे ने टेक्सास के ब्रॉन्सविल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से सेरेब्रल पाल्सी नाम की बीमारी से जूझ रहे थे। हालांकि उनकी मौत का सटीक कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है। 

 

उनके प्रतिनिधि शॉन रेली ने ऐक्टर के गुजरने की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा, 'हमें बहुत दुख के साथ मशहूर ऐक्टर, समाजसेवी और दिव्यांगों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले आरजे मिट्टे के दुखद निधन की खबर बतानी पड़ रही है।' 

 

यह भी पढ़ें: 'कॉफी विद करण' के फाइनल सीजन में दिखेंगे सलमान खान, टीजर इतना खास क्यों?

'ब्रेकिंग बैड' से मिली थी खास पहचान

आरजे मिट्टे ने साल 2008 में चर्चित टीवी सीरियल 'ब्रेकिंग बैड' से दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई थी। इस शो में उन्होंने वॉल्टर व्हाइट यानी ब्रायन क्रैंस्टन के बेटे की भूमिका निभाई थी। यह धारावाहिक 2008 से 2013 तक कुल पांच सीजन तक चला। इसे आज भी टेलीविजन के सबसे बेहतरीन शो में गिना जाता है।

 

आरजे मिट्टे खुद भी वास्तविक जीवन में सेरेब्रल पाल्सी का सामना कर रहे थे। इसी वजह से उन्होंने अपने किरदार को बेहद संजीदगी के साथ पर्दे पर उतारा। इससे लोगों के बीच दिव्यांगता को लेकर एक सकारात्मक सोच और जागरूकता की शुरुआत हुई।

को-ऐक्टरों ने जताया दुख

आरजे मिट्टे के अचानक चले जाने से उनके साथ काम कर चुके को-ऐक्टर बेहद दुखी हैं। शो में जेसी पिंकमैन का रोल निभाने वाले एरन पॉल ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वह इस दुखद खबर से हैरान हैं। अपने दोस्त को हमेशा याद रखेंगे।

वहीं, सीरीज में उनके अंकल और ड्रग एनफोर्समेंट एजेंसी (DEA) के एजेंट का किरदार निभाने वाले डीन नॉरिस ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में मिट्टे के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी है।

 

यह भी पढ़ें: 'अपने आपको क्या समझता है रे तू बुढ़ऊ', अमिताभ बच्चन का ट्रोलिंग पर छलका दर्द

ऐक्टिंग के साथ समाज सेवा में भी थे आगे

आरजे मिट्टे केवल ऐक्टिंग तक सीमित नहीं थे बल्कि सामाजिक कार्यों में भी काफी सक्रिय रहते थे। वह 'द मिटे फाउंडेशन' के अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे। इसके जरिए वह समाज सेवा और जरूरतमंदों की मदद करते थे। उन्होंने अपने करियर और पहचान का इस्तेमाल समाज में दिव्यांग लोगों के प्रति बनी पुरानी और गलत सोच को बदलने के लिए किया।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें