logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'अपने आपको क्या समझता है रे तू बुढ़ऊ', अमिताभ बच्चन का ट्रोलिंग पर छलका दर्द

अमिताभ बच्चन ने 'केबीसी 18' में ऑनलाइन ट्रोलिंग पर दर्द बयां किया है। उन्होंने कहा कि जब लोग इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं तो अजीब महसूस होता है।

amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के लाखों फॉलोअर्स हैं लेकिन उन्हें भी ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। उन्होंने हाल ही में बताया कि सोशल मीडिया पर कैसे लोग उनकी उम्र पर कमेंट करते हैं और उनकी पोस्ट पर सवाल उठाते हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के एक एपिसोड के दौरान बिग बी ने बताया की इन कमेंट्स की वजह से सोशल मीडिया के प्रति उनका नजरिया बदल गया है और क्यों वह अब पहले की तरह नहीं लिखते हैं।

 

'कौन बनेगा करोड़पति' में कंटेस्टेंट विनाम्र ने अमिताभ से पूछा कि वह ऑनलाइन होने वाली आलोचना से कैसे डील करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी उम्र के लोगों के लिए नेगेटिव कमेंट्स को संभालना मुश्किल होता है और वह जानना चाहते हैं कि ऐक्टर ऐसी प्रतक्रियाओं को कैसे मैनेज करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'मेरे पास कहानी है', एकता कपूर ने 'द डर्टी पिक्चर 2' का किया ऐलान

बिग बी का ट्रोलिंग पर छलका दर्द

बिग बी ने कहा कि शुरुआत में उन्होंने सोशल मीडिया को ऐसे मंच के रूप में देखा था जहां आप अपनी बातों को खुलकर रख सकते हैं लेकिन जब उन्होंने लोगों की बातें पढ़ना शुरू किया तो चीजें बदल गई। 

 

अमिताभ ने कहा, 'पहले हमने सोचा था कि यह बहुत अच्छा यंत्र है जहां हम अपने दिल की बातें बोल देते हैं। उसके बाद जब हमने पढ़ना शुरू किया कि इसका कमेंट क्या है, हमने ऐसा लिखना बंद कर दिया। आपने आप को क्या समझता है रे तू बुढ़ऊ। ऐसा क्यों बोल रहे हैं? तो ऐसी शब्दावली होती है तो बड़ा अजीब लगता है। तो अब हमने ज्यादा लिखना छोड़ दिया है।'

 

यह भी पढ़ें: BB 20: वाइल्ड कार्ड नकुल धुल ने गुल्लू से की हाथापाई, एक दिन में हुए शो से बाहर!

अमिताभ ने माहौल को किया लाइट

इसके बाद बिग बी ने मजाकिया अंदाज में आगे कहा, 'और भाईसाहब एक बात बताएं आपको? जब से हम कम लिखना कर दिया, हमारे फॉलोअर्स बढ़ते चले जा रहे हैं।' उनकी यह बात सुनकर सभी लोग हंसने लगते हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति 18' एक क्विज बेस्ड रियलिटी शो है जो सोनी लिव और सोनी टीवी पर आता है। इस शो की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। दर्शक हर रात 9 बजे मिस्टर बच्चन की आवाज सुनने के लिए टीवी के सामने बैठ जाते हैं।


और पढ़ें