'बिग बॉस 20' में वीकेंड का वार एपिसोड में टीवी ऐक्टर मनीष गोयल और यूट्यूबर नकुल धुल की बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स एंट्री हुई थी। अब शॉकिंग अपडेट सामने आया है। एक दिन के अंदर की यूट्यूबर नकुल धुल शो से बाहर हो गए। इस खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया।
नकुल ने गुल्लू के साथ हाथापाई की जिसकी वजह से ऐसा हुआ है। हालांकि मेकर्स या नकुल की तरफ से इस खबर को कंफर्म नहीं किया गया है। BBTak ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में बताया गया कि नकुल और गुल्लू के बीच में रात को झगड़ा हुआ। झगड़ा हाथपाई में बदल गया। इस वजह से नकुल घर से बाहर हो गए।
यह भी पढ़ें: सिगरेट, धुआं और लंबी खामोशी..., 'सूर्या' से फिर 'गदर' मचाएंगे सनी देओल?
नकुल धुल शो से हुए बाहर
रिपोर्ट में दावा किया गया कि नकुल ने पहले से प्लान किया हुआ था कि शो से झगड़ा करके बाहर हो जाएंगे लेकिन उस समय ऐसा कुछ नहीं हो पाया। नकुल को कल रात मौका मिला और उन्होंने अपने प्लान को पूरा किया।
कौन हैं नकुल धुल?
नकुल धुल हरियाणा के फरीदाबाद में रहते हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर लोग मिट्ठू डॉन के नाम से जानते हैं। उन्हें अपने बेबाक अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर पहचान मिली। उन्हें सलमान ने शो में बतौर सेकंड वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट घरवालों से मिलवाया था। कई लोग उन्हें इंस्टाग्राम पर पहले से जानते थे। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी लेकिन कॉन्टेंट क्रिएशन में अपना नाम बनाया है। उनके पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में उन्होंने महिलाओं को नीचला जेंडर बताया था। इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया गया था।
इस हफ्ते वीकेंड का वार में कोई भी सदस्य एलिमिनेट नहीं हुआ। सबसे कम वोट मिलने की वजह से अमन गांधी की एक लाइफ लाइन कम हो गई। मेकर्स ने हाल ही में एक नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में कनिका मान और अर्शिफा के बीच में अंडे को लेकर भंयकर झगड़ा होता है।