logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सिगरेट, धुआं और लंबी खामोशी..., 'सूर्या' से फिर 'गदर' मचाएंगे सनी देओल?

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' की अनाउंसमेंट हुई है। यह फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सनी के फर्स्ट लुक ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

sunny deol

सनी देओल, Photo credit: Sunny Deol insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने अपनी आने वाली फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। इस फिल्म में वह इंटेंस लुक में नजर आने वाले हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक ने दर्शकों की ऐक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है।

 

पोस्टर में सनी सिगरेट पीते हुए दिख रहे हैं। उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई है और चेहरे पर खामोशी है। वीडियो में दिखाया जाता है कि सनी का किरदार अतीत और वर्तमान के बीच में उलझा हुआ है। यह फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं जतिन प्रताप सिंह? 'बिग बॉस 20' में लेंगे बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री

'सूर्या' में सनी का नजर आया किलर लुक

मेकर्स ने फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। सनी के फर्स्ट लुक ने दर्शकों को दिल जीत लिया। फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। इस फिल्म में सनी के साथ रवि किशन , प्रज्ञा जायसवाल मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्देशन एम. पद्मकुमार ने किया है। नवंबर में सनी की बैक टू बैक फिल्में रिलीज हो रही हैं।

 

View on Instagram

 

 

नंवबर में सनी की 'रामायण' रिलीज होगी। इस फिल्म में वह हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। हनुमान के रोल में सनी को देखने के लिए दर्शक बेहद उत्सुक हैं। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। यह फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसी महीने उनकी 'सूर्या' भी रिलीज होगी।

 

यह भी पढ़ें: तनुश्री दत्ता ने किया महाकाल का दर्शन, नाना की मौत को बताया सकारात्मक विकास

'बंटवारा 1947' हुई थी फ्लॉप

कुछ समय पहले ही उनकी पीरियड ड्रामा फिल्म 'बंटवारा 1947' रिलीज हुई थी। 'बंटवारा 1947' में सनी के साथ प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव नहीं रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म को बनाने में 120 करोड़ का खर्च आया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 52 करोड़ की कमाई की थी। सनी ने बड़े पर्दे पर 'गदर 2' से कमबैक किया था। गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था। उसके बाद से उनकी कोई फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। क्या 'सूर्या' गदर 2 के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी?


और पढ़ें