logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं जतिन प्रताप सिंह? 'बिग बॉस 20' में लेंगे बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री

'बिग बॉस 20' में 2 नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई थी। अब ट्रैवल कॉन्टेंट क्रिएटर जतिन प्रताप सिंह भी शो में नजर आने वाले हैं। उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है।

Jatin Pratap Singh

जतिन प्रताप सिंह, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। शो में 'अनुपमा' फेम ऐक्टर मनीष गोयल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल धुल ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स एंट्री ली है। हालांकि ऐसी भी चर्चा है शो में एक और नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है जिनका नाम जतिन प्रताप सिंह हैं। 

 

जतिन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह वाइल्ड कार्ड लिखा हुआ कार्ड होल्डर पकड़े हुए थे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में तथास्तु लिखा है जो बिग बॉस 20 की थीम है। उन्होंने बैकग्राउंड में सलमान खान का गाना राधे भी लगाया है। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जतिन पेशे से कॉन्टेंट क्रिएटर हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि जतिन कौन है?

 

यह भी पढ़ें: तनुश्री दत्ता ने किया महाकाल का दर्शन, नाना की मौत को बताया सकारात्मक विकास

कौन हैं जतिन प्रताप सिंह?

जतिन लग्जरी लाइफस्टाइल और ट्रैवल कॉन्टेंट क्रिएटर हैं। उनके कॉन्टेंट में ट्रैवल, डेस्टिनेशन और लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजें देखने को मिलेंगी। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं जबकि उनके यूट्यूब चैनल पर 1.03 लाख से ज़्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।

 

View on Instagram

 

2023 में वह 'इंडियन आइकॉन सीरीज' से जुड़े थे जो फिटनेस, फैशन और भारतीय संस्कृति से जुड़ा रियलिटी शो था। इस शो में उन्होंने जज की भूमिका निभाई थी। वह इंटरनेशनल लेवल के बैडमिंटन प्लेयर हैं और स्टेट लेवल के ताइक्वांडो खिलाड़ी भी हैं।

 

यह भी पढ़ें: क्या 'द्दश्यम 4' लेकर आने वाले हैं अजय देवगन? 

क्या जतिन बदल पाएंगे गेम?

शो में नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के आने से दर्शक बेहद खुश है। लोग जतिन के पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'जतिन को टीवी पर देखना मजेदार होगा।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'इस बार कई कॉन्टेंट क्रिएटर्स आए हैं।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'अब लगता है शो में मजा आएगा।' इस बार शो में कई कॉन्टेंट क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया है। इस लिस्ट में स्काउट ओपी, अर्शिफा खान, गुल्लू उर्फ कुशाल तंवर, नकुल धुल का नाम शामिल है। अब जतिन का क्या गेम में नया ट्विस्ट लेकर आते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा।


और पढ़ें