logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या 'द्दश्यम 4' लेकर आने वाले हैं अजय देवगन? 

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। दर्शक इसके अगले पार्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं। अजय ने फिल्म के अगले पार्ट को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

ajay devgn

अजय देवगन, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। यह एक पॉपुलर फ्रेंचाइजी है। इस फिल्म में अजय ने विजय सलगांवकर का रोल निभाया है। उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म के तीसरे पार्ट में जयदीप अहलावत, प्रकाश राज जैसे नए कलाकार नजर आए। इन दोनों स्टार्स ने दमदार ऐक्टिंग की।

 

दर्शक इस फिल्म के अगले पार्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में अजय से पूछा गया किया कि क्या दर्शकों को इसका अगला पार्ट देखने को मिलेगा? अजय ने फिल्म के सीक्वल की आने की संभावना को पूरी तरह से खारिज नहीं किया। उनका कहना है कि अभी का प्लान तो कन्क्लूजन है लेकिन भविष्य का कुछ कह नहीं सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 90s के वे रीमिक्स गाने जिनके ओरिजिनल वर्जन के बारे में नहीं जानते हैं लोग

'दृश्यम 4' पर अजय ने तोड़ी चुप्पी

Gulf News को दिए इंटरव्यू में अजय ने कहा, 'फिलहाल तो यही नतीजा है। मैं इसके बारे में पहले से कुछ नहीं कह सकता। कभी कभी, नहीं नहीं कहना चाहिए। फैसला यही था कि यही नतीजा है। अभी के लिए यह नतीजा है।' उन्होंने बताया कि शुरू में टीम की दृश्यम की तीसरी फिल्म बनाने की योजना नहीं थी। उन्होंने इस आइडिया पर चर्चा की और अलग-अलग कहानियों पर काम किया लेकिन शुरुआती प्लान सफल नहीं हुए। कई कोशिशों के बावजूद राइटर्स को आखिरकार एक ऐसी कहानी मिल गई जो फिल्म के लिए सही लगी। टीम को स्क्रिप्ट पसंद आई और तीसरे पार्ट पर आगे बढ़ने का फैसला किया।

'दृश्यम 3' नहीं था बनाने का प्लान

अजय ने आगे कहा, 'हमने उनसे (मलयालम टीम से) बात की और कहा चलो इसे बनाते हैं हमारे पास एक स्क्रिप्ट है और फिर उन्होंने कहा कि वे अभी किसी दूसरी चीज पर काम कर रहे हैं और उनके पास भी एक स्क्रिप्ट है। इसलिए हमेन एक दूसरे की बता सुनते हैं और तय करते हैं क्या करना है।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'आखिरकार हम नतीजे पर पहुंचे कि यह एक शानदार स्क्रिप्ट है लेकिन यह उनके दर्शकों के लिए ज्यादा सही है और हम अपनी स्क्रिप्ट को लेकर बहुत कॉन्फिडेंट थे। इसलिए हमने तय किया कि हम आगे बढ़ेंगे।'

 

यह भी पढ़ें: BB 20 में हुई पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मनीष गोयल की एंट्री, दूसरा कौन है?

'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk. Com की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने भारत में 312 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है और वर्ल्डवाइड 407 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।


और पढ़ें