हम आपको बॉलीवुड के उन रीमिक्स वर्जन के बारे में बता रहे हैं जिनके ओरिजिनल सॉन्ग के बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। आइए हिट सॉन्ग के बारे में जानते हैं।
अरुणा ईरानी और आशा पारेख, Photo Credit: social media
बॉलीवुड में रीमिक्स गाना का ट्रेंड हमेशा रहा है। खासतौर से 90 के दशक के गानों की अपनी फैन फॉलोइंग है। आज भी लोगों को उस समय के सदाबाहर गाने याद हैं। सिंगर्स अक्सर हिट गानों के रीमिक्स वर्जन को रिलीज करते हैं।
कुछ ओरिजिनल गानों के रीमिक्स हिट होते हैं। कुछ फ्लॉप होते हैं। कुछ ऐसे रीमिक्स गाने भी हैं जिनके ओरिजिनल वर्जन के बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। इस लिस्ट में 'कलियों का चमन' से लेकर 'कांटा लगा तक' का नाम शामिल है। आइए इन गानों के बारे में जानते हैं।
1981 में फिल्म 'ज्योति' के लिए 'कलियों का चमन' गाना बनाया गया था। ओरिजिनल गाने को अरुणा ईरानी पर फिल्माया गया था। इस गाने को बप्पी लहरी और लता मंगेशकर ने मिलकर गाया था। यह गाना उस समय फ्लॉप हो गया था। 2002 में यही गाना हिट हुआ। इस गाने ने मॉडल मेघना नायडू को रातोंरात स्टार बना दिया। लोग इसे ओरिजिनल वर्जन मानते हैं।
कांटा लगा
'कांटा लगा' सुपरहिट गाना है जिसे शेफाली जरीवाला पर फिल्माया गाया था। यह गाना साल 2002 में रिलीज हुआ था। इस गाने की क्लट फैन फॉलोइंग है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एक रीमिक्स वर्जन है। इसका ओरिजिनल गाना साल 1972 में फिल्म 'समाधि' में रिलीज हुआ था। इस गाना का नाम 'कांटा लगा बंगले के पीछे' नाम है। इस गाने को आशा भोंसले पर फिल्माया गया है। इस गाने को आशा भोंसले ने गाया था और आर डी बर्मन ने इसका संगीत दिया था।
राखी सावंत को 'परदेसिया' गाने से पहचान मिली थी। इस गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। इस गाने में राखी के बोल्ड डांस स्टेप्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। यह गाना साल 2004 में रिलीज हुआ था। इस गाने का ओरिजिनल नाम 'हो परदेसिया' है। यह गाना फिल्म मिस्टर नटवरलाल है जिसमें
अमिताभ बच्चन
और रेखा मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म साल 1979 में रिलीज हुई थी। यह सुपरहिट फिल्म थी लेकिन गाना कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया था।
इसके अलावा मेरे 'पिया गए रंगून' भी क्लासिकल हिट गाना है जिसे अलग-अलग वर्जन में रिलीज किया गया है। यह गाना साल 1949 में फिल्म 'पंतगा' में रिलीज हुआ था।