logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मैंने बहुत गलतियां की', एकता कपूर ने बयां किया मुश्किल समय का दर्द

एकता कपूर हाल ही में रणवीर अलाहबादिया के शो पर पहुंचीं। इस शो पर उन्होंने अपनी लाइफ के सबसे मुश्किल फेज के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि साल 2008 सबसे मुश्किल समय था।

ekta kapoor

एकता कपूर, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एकता कपूर ने भारतीय टेलीविजन में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने 2000 के दशक में डेली सोप्स की शुरुआत की और टीवी के कॉन्टेंट को पूरी तरह से बदलकर रख दिया। हाल हा में वह रणवीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट में शामिल हुईं। शो पर उन्होंने बताया कि साल 2008 उनके प्रोफेशनल करियर का सबसे मुश्किल दौर क्यों था?

 

एकता कपूर ने इंडियन टेलीविजन की दुनिया में बहुत बदलाव किया लेकिन उन्हें इसके लिए सोशल मीडिया पर काफी नफरत मिली। एकता ने बताया, 'जब सोशल मीडिया की शुरुआत हुई तब Orkut पर उनके लिए एक हेट क्लब बना था। उस समय उनके और ऐश्वर्या राय के हेट क्लब में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स थे। उस समय में बहुत से लोगों को मेरे काम करने का तरीका पसंद नहीं आया था।'

 

यह भी पढ़ें: गरबा पर डांस करना है? 10 गाने जो झूमने पर करेंगे मजबूर

एकता बोलीं- '2008 सबसे मुश्किल समय था'

एकता ने कहा, 'मैं एक लड़की थी। एक बच्ची थी और साफ तौर पर बेबाक थी जाहिर है कि मुझे टारगेट किया गया। लोगों ने मुझे नीचे गिराने की कोशिश की जो कि आम बात है। अगर आप किसी प्रोफेशन में आते हैं और उसमें बदलाव लाते हैं तो जाहिर है कि लोग आपसे नफरत करेंगे।' 

 

उन्होंने कहा, '2008 करियर वाइज मेरे लिए बहुत मुश्किल भरा था। वह एक ऐसा साल था जब कुछ भी सही नहीं था। मेंटेली भी बहुत बुरा था क्योंकि मैं चीजों के मैंनेज नहीं कर पा रही थी लेकिन कोविड ने मुझे मानसिक रूप से सबसे ज्यादा प्रभावित किया था। भले ही मैंने अपने बेटे को जन्म दिया था लेकिन मुझे भी पोस्टपार्टम जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा था। मैं मातृत्व से जूझ रही थी। यहां तक मैं इतने समय तक घर पर नहीं रही थी और न मैंने अपने आस पास इतनी मौतें देखी थीं। 2021- 2022 मानसिक रूप से मेरे लिए मुश्किल था और करियर के हिसाब से 2008 मुश्किल था।'

 

यह भी पढ़ें: मिस्टर फैजू ने मदीना में तान्या संग किया निकाह, कौन हैं उनकी बेगम?

एकता ने कहा, 'मैंने बहुत गलतियां की'

एकता कपूर ने उन गलतियों का जिक्र करते हुए कहा, '2008 में मेरे पास कागज पर बहुत कम चीजें थी। बिना कागज पर तय किए चीजों को नहीं करना चाहिए। दूसरी बात जब आप किसी कंपनी के साथ काम करते हैं तो प्रोफेशनल पर भरोसा करते हैं तो हो सकता है वे नौकरी छोड़ दें। फिर कंपनी किसी और प्रोफेशनल को ले आए और आप फंस जए। आपको ध्यान रखना होगा कि सफलता से भी परे रिश्ते बनाने होते हैं। मैं सोचती थी कि मैं सबसे बेस्ट हूं। मैं अच्छा काम भी कर सकती हूं और बुरा भी। लोग अच्छे और बुरे काम से परे मेरे साथ काम करना चाहें। ऐसा होना चाहिए। मैंने जिंदगी में बहुत कुछ सीखा।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने बहुत सी गलतियां की थी। उस समय प्रोफेशनल्स की इज्जत नहीं करती थी। मुझे लगता था कि मैं बेस्ट कॉन्टेंट बनाती हूं। इसके बाद मुझे ऐहसास हुआ कि कई क्रिएटर्स जो मिलकर काम करते हैं उन्हें घमंडी होने के बजाय मिलनसार होना चाहिए। ओवर कॉन्फिडेंस स्टाइल नहीं बेवकूफी है। उस समय मैंने विनम्रता, टीमवर्क और चीजों को कागज पर उतारना सीखा। मैं कई प्रोफेशनल्स से मिली और सीखा की सम्मान दोनों तरफ से होता है। मुश्किल दौर में भी आपके नैतिक मूल्य नहीं बदलने चाहिए।'

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें