logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गरबा पर डांस करना है? 10 गाने जो झूमने पर करेंगे मजबूर

नवरात्रि के त्योहार में लोग जमकर गरबा और डांडिया खेलते हैं। हम आपको गरबा नाइट्स के लिए टॉप 10 गानों के बारे में बता रहे हैं जिसके बिना आपकी प्ले लिस्ट अधूरी मानी जाएगी।

garba song list

ऐश्वर्या राय, शाहरुख और माहिरा खान, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नवरात्रि में मां दुर्गा की नौ दिनों तक धूमधाम से पूजा-अर्चना होती है। ये नौ दिन भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। खासतौर से नवरात्रि में गरबा और डांडिया खेलने का लोग साल भर इंतजार करते है। गरबा एक पारंपरिक नृत्य है जो मुख्य रूप से गुजरात में किया जाता है लेकिन अब इसकी धूम पूरे भारत में देखने को मिलती है।

 

लोग रात में गरबा और डांडिया खेलते हैं। गरबा नाइट्स में लोकप्रिय गरबा गीतों को शामिल किया जाता है। कुछ सिंगर्स लाइव परफॉर्मेंस भी देते हैं। आप भी गरबा नाइट्स के लिए अपनी प्ले लिस्ट तैयार कर रहे हैं तो हम आपको टॉप 10 गानों के बारे में बता रहे हैं जिसे सुनते ही आपके पैर थिरकने को मजबूर हो जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: मिस्टर फैजू ने मदीना में तान्या संग किया निकाह, कौन हैं उनकी बेगम?

टॉप 10 गाने जिनके बिना गरबा नाइट्स लगे अधूरी

ढोली तारो ढोल बाजे 

 

1999 में फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' रिलीज हुई थी। इस फिल्म का गाना 'ढोली तारो ढोल बाजे' खूब पॉपुलर हुआ था। इस गाने को हर साल नवरात्रि के खास मौके पर बजाया जाता है। इस गाने के बिना गरबा नाइट्स अधूरी है।

 

पंखिड़ा तू उड़ी जाजे

 

फालगुनी पाठक का गाना 'पंखिड़ा तू उड़ी जाजे' पॉपुलर गरबा गीत है जो मां महाकाली और माता अंबा को समर्पित है। इस गाने को हर साल बजाया जाता है। इस गाने के बोल और धुन आपको नाचने पर मजबूर कर देंगे।

 

चोगाड़ा

 

फिल्म 'लवयात्री' का गाना 'चोगाड़ा' गरबा नाइट्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस गाने को सिंगर दर्शल रावल और आशीष कौर ने मिलकर गाया है। यह गाना साल 2018 में रिलीज हुआ था। इस गाने में गुजरात की संस्कृति को दिखाया गया है।

 

नगाड़ा संग ढोल बाजे

 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म 'गोलियों की लीला राम लीला' का गाना 'नगाड़ा संग ढोल बाजे' बहुत पॉपुलर हुआ था। इस गाने में आपको नवरात्रि के जश्न की झलक देखने को मिलती है। हर साल गरबा नाइट्स में इस गाने को बजाया जाता है। इस गाने में दीपिका ने शानदार डांस किया था।

 

ढोलिया से मुनहार

 

इस गरबा गीत को आपने तारक मेहता के उल्टा चश्मा में अक्सर सुना होगा। इस गाने की पहली लाइन 'ढोलारी ढोल रे वगाड म्हारे हींचुवे छे'। 'ढोलिया से मुनहार' पॉपुलर गीत है जो लोग को खूब पसंद है। इस गाने पर लोग जमकर गरबा खेलते हैं।

 

यह भी पढ़ें: कटरीना से कृति सेनन तक, सबकी ट्रोलिंग पर मृणाल ठाकुर को गुस्सा क्यों आया?

 

ढोलीडा

 

आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का गाना 'ढोलीडा' गरबा नाइट्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस गाने पर लोग जमकर गरबा खेलते हैं। इस गाने के बोल सुनते ही जुबान पर चढ़ जाते हैं।

 

सानेडो

 

'सानेडो' गुजरता का लोकप्रिय गीत है। नवरात्रि के गरबा में इस गाने को खूब बजाया जाता है। 'सानेडो' गाने को बॉलीवुड में भी बनाया गया है। इस गाने को मीका सिंह, निखिता गांधी, बेनी दयाल और सचिन-जिगर ने मिलकर गाया है।

 

उड़ी उड़ी जाए

 

शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' का गाना 'उड़ी उड़ी जाए' नवरात्रि में खूब सुनने को मिलता है। गरबा नाइट्स में लोग इस गाने पर जमकर नाचते हैं। इस गाने को जावेद अख्तर ने लिखा था। इस गानो को सुखविंदर सिंह, भूमि त्रिवेदी औक करसन सागथिया ने मिलकर गाया था।

 

शुभांरभ

 

गरबा नाइट्स 'शुभारंभ' गाने के बाद अधूरा लगता है। इस गाने पर लोग पारंपरिक पोशाक पहनकर जमकर गरबा खेलते नजर आए हैं।

 

कमरिया

 

जैकी भगनानी और कृतिका की फिल्म 'मित्रों' का गाना 'कमरिया' नवरात्रि के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यह गाना गरबा और डांडिया खेलने के लिए अच्छा ऑप्शन है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें