logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कटरीना से कृति सेनन तक, सबकी ट्रोलिंग पर मृणाल ठाकुर को गुस्सा क्यों आया?

पिछले दिनों एक्ट्रेस कृति सेनन और कटरीना को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। इसके बाद अब एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने ऑनलाइन ट्रोलिंग का विरोध किया।

Mrunal Thakur

मृणाल ठाकुर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मृणाल ठाकुर इन दिनों 'पूजा मेरी जान' फिल्म के प्रमोशन में जुटी हैं। इसी बीच, जब एक पत्रकार ने मृणाल से ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर सवाल किया, तो मृणाल ठाकुर ने साफ तौर पर बताया कि पिछले दिनों कृति सेनन और कटरीना को सोशल मीडिया पर उनके लुक और कपड़ों को लेकर ट्रोल किया गया था, जो पूरी तरह से गलत है। इसके साथ ही मृणाल ने बताया कि लोगों को दूसरों की पसंद का सम्मान करना चाहिए और फिल्मों में उनके योगदान को भूलना नहीं चाहिए।

 

पिछले महीने जब कटरीना अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन में शामिल हुईं, तो उन्हें जबरदस्त ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर  उनके वजन बढ़ने को लेकर ट्रोल किया था। इससे पहले, रक्षाबंधन के दौरान एक ज्वेलरी ब्रांड के विज्ञापन में पहने गए कपड़ों को लेकर कृति सेनन को भी काफी ट्रोल किया गया था। इसके बाद उस विज्ञापन को हटा दिया गया। साथ ही, कृति ने सोशल मीडिया पर सफाई भी दी कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।

 

यह भी पढ़ें:  नाना पाटेकर के बेटे ने क्यों बनाई फिल्मों से दूरी, क्या करते हैं मल्हार पाटेकर?

क्या बोलीं मृणाल?

एक्ट्रेस की ट्रोलिंग को लेकर मृणाल ने कहा, 'यह उनकी जिंदगी है, उनकी पसंद है और हर किसी को अपनी जिंदगी के उस दौर का आनंद लेने का हक है। हम कौन होते हैं? जो लोग इन मशहूर महिलाओं को जज करते हैं, क्या वे भूल जाते हैं कि इन दोनों महिलाओं ने कितना शानदार काम किया है।'

 

इसके बाद मृणाल ने कहा, 'लोगों को सोचना चाहिए कि कटरीना और कृति इंडस्ट्री और बिजनेस में कितना योगदान दिया है? चाहे कृति हों या कटरीना, वे सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि यूके और अन्य जगहों पर भी अपना बिजनेस चला रही हैं। मुझे लगता है कि लोगों को किसी और पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।'

 

यह भी पढ़ें: विद्युत जामवाल ने 15 मिनट सांस रोककर दिखाया, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

पुरुषों को भी किया जाता है जज

मृणाल ने कहा कि महिलाओं को तो हमेशा ही परखा जाता रहा है, जबकि आज पुरुषों को भी ऐसी ही बेतुकी परख का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा, 'महिलाओं को हमेशा परखा जाता है, और ऐसा कब नहीं होता? लेकिन सिर्फ महिलाएं ही नहीं, पुरुषों को भी परखा जाता है।'


और पढ़ें