logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मुझे गुमराह किया गया था', पृथ्वी शॉ के पास वापस लौटीं आकृति अग्रवाल

पृथ्वी शॉ और अकृति अग्रवाल ने सितंबर में सगाई तोड़ने का फैसला लिया था। हफ्तों बाद अब फिर से दोनों साथ हो गए हैं। कपन अपने रिश्ते को एक नया मौका देना चाहता है।

Prithvishaw and Akriti Agarwal

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, Photo Credit: Akriti Agarwal Insta handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री आकृति अग्रवाल ने सगाई के छह महीने बाद सितंबर में रिश्ता तोड़ दिया था। अब दोनों फिर से साथ आ गए हैं। कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि उन्होंने अपनी सहमति से अलग होने का फैसला किया है कि क्योंकि दोनों के लक्ष्य अलग-अलग है।

 

हालांकि अब उन्होंने बताया है कि दोनों ने अपने मतभेदों पर बात की और अपने रिश्ते एक और मौक देना चाहते हैं। आकृति ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर पोस्ट शेयर करके कंफर्म किया कि वह और पृथ्वी साथ है।

 

यह भी पढ़ें: 'Breaking Bad' के मशहूर ऐक्टर आरजे मिट्टे नहीं रहे, 34 साल की उम्र में निधन

आकृति को सगाई तोड़ने का हुआ पछतावा

आकृति ने पोस्ट में लिखा, 'जब मैंने हमारी सगाई तोड़ी तो मैंने अपने करीबी लोगों की बातों से प्रभावित होकर अपने मंगेतर और हमारे रिश्ते को देखना शुरू कर दिया। मुझे लगता है कि गुमराह किया गया था और मैंने ईमानदारी से बिना बात किए ही फैसला ले लिया जिसकी हमें जरूरत थी।'

 

उन्होंने आगे लिखा, 'उस फैसले और उससे होने वाले दुख की जिम्मेदारी मैं लेती हूं। तब से हमने खुलकर बात की और एक दूसरे को समझा और फिर से साथ रहने का फैसला किया। हम दोनों एक दूसरे के लिए काफी हैं और हमें किसी और की जरूरत नहीं है। इस बार मैं चाहती हूं कि हमारा भविष्य हमारी आपसी समझ, भरोसे और प्यार से तय हो। जब हम नई शुरुआत कर रहे हैं तो प्लीज हमारे फैसले का सम्मान करें।'

 

View on Instagram

यह भी पढ़ें: 'कॉफी विद करण' के फाइनल सीजन में दिखेंगे सलमान खान, टीजर इतना खास क्यों?

मार्च 2026 में हुई थी सगाई

पृथ्वी और आकृति ने मार्च में सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पृथ्वी शॉ ने लिखा था, 'मैदान पर छक्के लगाने से लेकर मैदान के बाहर जिंदगी की शानदार पारी तक। वह मेरी परफेक्ट पारी है।' कपल ने IPL 2026 से पहले अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। उन्हें उम्मीद थी कि  कि इस टूर्नामेंट के जरिए उन्हें भारतीय टीम में वापसी कर पाएंगे लेकिन उन्हें पूरे सीजन के दौरान खेलने का मौका नहीं मिला।

 

जुलाई में आकृति ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए धोखा देने की बात कही थी था जिसके बाद अंदाजा लगाया गया कि दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही है। हालांकि आकृति ने कहा था वह पोस्ट पृथ्वी के लिए नहीं था। उनके पोस्ट को गलत समझा गया। बाद में आकृति ने सगाई की सभी तस्वीरें भी इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी थी और पृथ्वी को अनफॉलो कर दिया था। 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें