logo

मूड

ट्रेंडिंग:

16 अक्टूबर को रिलीज होंगी ये 4 फिल्में, एडवांस बुकिंग में Jailer 2 सबसे आगे

16 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर 4 बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। ये चारों अलग-अलग जोनर की फिल्में हैं। इससे एक दिन पहले रजनीकांत की 'जेलर 2' रिलीज होगी जिसका खास क्रेज देखने को मिल रहा है।

jailer 2, prahar, ranabaali poster

जेलर 2, प्रहार, राणबाली, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सिनेमालवर्स के लिए यह हफ्ता धमाकेदार होना वाला है। इस हफ्ते थिएटर्स में ऐक्शन, रोमांस और पीरियड ड्रामा वाली फिल्में रिलीज होगी। 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में एक साथ 4 फिल्में रिलीज होगी। इस हफ्ते 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम', 'स्ट्रीट फाइटर', 'राणाबली', 'नई नवेली' साथ में रिलीज होगी। जबकि 15 अक्टूर को साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 आएंगी।

 

इन सभी फिल्मों में से सबसे ज्यादा क्रेज जेलर 2 का है। यह देखने दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारती है।

 

यह भी पढ़ें: काजी तौकीर ने स्काउट के कान में थूका, 'बिग बॉस' में पार की हदें, भड़के लोग

इस हफ्ते 4 फिल्में साथ होंगी रिलीज

प्रहार

 

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'प्रहार' एक कोर्टरूम ड्रामा है। इस फिल्म में राजकुमार ने मशहूर स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर उज्ज्वल निकम का रोल निभा रहे हैं। इस फिल्ममें 26|11 के आतंकी हमले और आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाने की कहानी दिखाई गई है। राजकुमार की इस फिल्म को लेकर कुछ क्रेज देखने को नहीं मिल रहा है।

 

राणाबाली

 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'राणाबाली' के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में ब्रिटिश काल के दौरान रायलसीमा क्षेत्र में पड़े भयंकर अकाल को दिखाया है। शादी के बाद पहली बार दोनों साथ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म को 5 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। विजय के फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। Sacnilk.Com की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 1.92 करोड़ का बिजनेस किया है।

 

नई नवेली

 

यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। फिल्म में यामी ने नई नवेली बहू का किरदार निभा रही हैं। उनके परिवार को लगता है कि कहीं वह डायन तो नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की एडवांस बुकिंग 14 लाख का बिजनेस किया है।

 

यह भी पढ़ें: आरजे मिट्टे सेरेब्रल पाल्सी से थे पीड़ित, जानिए लाइलाज बीमारी के लक्षण और कारण

 

जेलर 2

 

रजनीकांत की 'जेलर 2' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इसमें विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में हैं। 2023 में जेलर रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। अब इसका सीक्वल आ रहा है जिसे नेल्सन दिलीपकुमार ने निर्देशित किया है। 'जेलर 2' को बॉक्स ऑफिस पर  सुपरहिट होने वाली है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में वर्ल्डवाइड 50 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है।

 

स्ट्रीट फाइटर

 

विद्युत जामवाल एक पॉपुलर गेम पर बनी लाइव ऐक्शन फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' में नजर आएंगे। यह उनका पहला हॉलीवुड प्रोजेक्ट है। इस फिल्म में वह धालसिम का रोल निभा रहे हैं।


और पढ़ें