मनोज तिवारी की बेटी रीति 'बिग बॉस 20' में नजर आ रही हैं। इस शो में उन्होंने एंट्री लेते समय कहा था कि वह अपने पिता से अलग पहचान बनाना चाहती हैं। इस हफ्ते शो में रीति का जिस तरह का रैवया रहा है उसके लिए सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोगों ने उन्हें इस सीजन की प्रियंका जग्गा का टैग दिया है। रीति के अपनी हरकतों पर कोई पछतावा नहीं है।
शो के लेटेस्ट एपिसोड में कॉन्टेंस्टेंट्स के बीच में Diss Battle टास्क चला। इस टास्क के दौरान रीति ने उदिति को चैलेंज किया। हालांकि उदिति ने परफॉर्म करने से मना कर दिया तब उनकी जगह पर काजी तौकीर ने चैलेंज स्वीकार किया है। काजी ने परफॉर्म किया। इसके बाद रीति ने रोस्टिंग के दौरान उदिति और काजी को लेकर गंदी गालियां दी जिसे बिग बॉस ने म्यूट करके दिखाया।
यह भी पढ़ें: 'जंगल का रहस्य, वन देवी की कहानी', दर्शकों को कैसी लगी सिद्धार्थ की 'द वन'?
रीति ने काजी को दी धमकी
रीति ने माही से बात करते हुए कहा था कि उन्हें अपने व्यवहार पर बिल्कुल भी पछतावा नहीं है। उनका कहना था कि उनके पिता ये देखकर गर्व महसूस करेंगे। उन्होंने ये सब इसलिए कहा क्योंकि ये रिदम से मैच कर रहा था। एक अन्य टास्क में रीति को काजी को नेशनल टेलीविजन पर धमकी देते हुए देखा गया।
उन्होंने कहा, अगर मेरे बाप आपको ये सब करते हुए देख लेते तो आपको मालूम नहीं है कि आपकी क्या हालत होती?' रीति को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। एक व्यक्ति ने लिखा, 'सिर्फ डॉली बिंद्रा ही रीति को ठीक कर सकती हैं।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, ;कोई किसी को नेशनल टेलीविजन पर इस तरह की धमकी कैसे दे सकता है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'रीति को बाहर निकाल देना चाहिए।'
यह भी पढ़ें: 'अगर अफेयर है भी...', गोविंदा ने रानी कोमल स्वर्णकार संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
मनोज तिवारी भी रह चुके हैं 'बिग बॉस 4' के कंटेस्टेंट्स
रीति के मनोज तिवारी भी 'बिग बॉस 4' में नजर आए थे। मनोज तिवारी ने बहुत ही शीलनता के साथ इस गेम को खेला था। इस सीजन में मनोज तिवारी और डॉली बिंद्रा का झगड़ा काफी चर्चा में रहा था। 'बिग बॉस 4' की विनर श्वेता तिवारी थीं और द ग्रेट खली रनरअप थे।
