logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'अगर अफेयर है भी...', गोविंदा ने रानी कोमल स्वर्णकार संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

गोविंदा का नाम उनकी को ऐक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जुड़ रहा है। अब गोविंदा ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है।

govinda and komal rani swarnkar

गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका नाम को ऐक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जुड़ रहा है। दोनों ने साथ में लालबागचा राजा के दर्शन किए थे। गोविंदा पंडाल में रानी के साथ पहुंचे थे जबकि उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने अकेले दर्शन किए थे।

 

अब गोविंदा ने अपनी और रानी के रिश्ते को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि यह सोची समझी चाल है जिसका मकसद उन्हें परिवार से दूर करना और उनकी इमेज को खराब करना है।

 

यह भी पढ़ें: 'हनुमान अंश' के 4 प्रोड्यूसर में कैसे बंटे पैसे? अनुप्रिया नागर ने खोल दिया राज

गोविंदा ने रानी संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

गोविंदा ने ANI को दिए इंटरव्यू में कहा, 'इसमें किसी की गलती नहीं है। यह बहुत सोच समझकर बनाई गई चाल है। ऐसी चीजें और भी होंगी। यह मुझे मेरे परिवार से दूर करने और समाज में मेरी इमेज को खराब करने की साजिश है। मैंने अपने काम के अलावा कभी किसी चीज पर ध्यान नहीं दिया। मैं बस काम करता रहा। बहुत लोग मेरी तारीफ भी करते थे।'

 

गोविंदा ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने कोमल रानी स्वर्णकार के साथ दर्शन किए? उन्होंने कहा, 'यह किसी का भी विषय नहीं है। अगर अफेयर है भी तो। मैं काम कर रहा हूं और प्रोफेशनल रिलेशनशिप मेंटेन कर रहा हूं। मैं लालबागचा फिल्म रूपा की प्रार्थना के लिए गया था। इससे पहले मैं करिश्मा कपूर के साथ मंदिर गया था और मेरे लिए बहुत लकी रहा था। मेरी फिल्म बहुत बड़ी हिट थी। इसके बाद मैं रवीना टंडन के साथ गया था और अब रानी स्वर्णकार के साथ गया था। मैंने प्रार्थना की क्योंकि फिर से एक लंबे समय के बाद चीजें शुरू कर रहा हूं।'

 

यह भी पढ़ें: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान का कैंसर से निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

सुनीता ने गोविंदा पर लगाया था अफेयर का आरोप

सुनीता अहूजा हाल ही में एयरपोर्ट पर नजर आई थीं। उन्होंने पैपराजी से कहा था, 'जानवरों से प्यार करो। इंसानों से नहीं। धोखेबाज होता है इंसान।' उनका यह वीडियो काफी वायरल हुआ था। इससे पहले सुनीता ने गोविंदा को शुगर डैडी बताया था और कहा कि वह लड़की उनके बेटी की उम्र की है। हालांकि गोविंदा ने रिलेशनशिप की खबरों को हमेशा बेबुनियाद, गलत और अफवाह बताया है।

 

Related Topic:#Govinda#Sunita Ahuja

और पढ़ें