अमेजन प्राइम की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' ने भौकाल मचा दिया था। इस सीरीज के हर कैरेक्टर ने दमदार किरदार निभाया था। अब इस सीरीज पर फिल्म आ रही है जो रिलीज होने को तैयार है। मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। एक बार फिर बड़े पर्दे पर वहीं रंग, तेवर देखने को मिलने वाला है। यह फिल्म 4 सिंतबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
'मिर्जापुर' के ट्रेलर में एक बार फिर से कालीन भैया, गुड्डू पंडित, मुन्ना भैया, बबलू पंडित समेत पुराने किरदारों की वापसी हुई है। इस बार पुराने के साथ नए किरदारों की भी एंट्री हुई हैं जिन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में गुड्डू भैया और मुन्ना भैया के बीच में मिर्जापुर की कुर्सी को लेकर गैंग वॉर देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं ट्रेलर में क्या कुछ खास है?
यह भी पढ़ें: 'फाइन शिट' से लेकर 'चुनर सरके' तक, इन गानों में महिलाओं को किया गया ऑब्जेक्टिफाई
'मिर्जापुर' का ट्रेलर हुआ रिलीज
मिर्जापुर के किंग कालीन भैया और प्रिंस मुन्ना भैया है। ट्रेलर देखकर एक बार फिर आप मिर्जापुर की दुनिया में लौट जाएंगे जिसमें खून खराबा, हार्क ह्यूमर, हाई इंटेंसिटी और आइकॉनिक डायलॉग्स की झलक देखने को मिली है। ट्रेलर में रवि किशन ने नया कलेवर जोड़ दिया है। इस बार भी मिर्जापुर की गद्दी को लेकर लड़ाई होगी लेकिन इस बार ये लड़ाई पूर्वांचल से आगे बढ़कर रेगिस्तान में पहुंच गई है। दर्शक इस नई दुनिया को देखने के लिए काफी एक्साइटेंड है।
यह भी पढ़ें: रूमर्ड GF संग दिखे गोविंदा, पत्नी सुनीता बोलीं- 'विनाश काले विपरीत बुद्धि'
फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, कुलभूषण खरबंदा समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्माण रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर ने किया है। फिल्म के निर्देशक गुरमीत सिंह है। इस फिल्म को हिंदी और तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा।
