logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रूमर्ड GF संग दिखे गोविंदा, पत्नी सुनीता बोलीं- 'विनाश काले विपरीत बुद्धि'

गोविंदा का नाम अपनी को स्टार कोमल स्वर्णकार के साथ जुड़ रहा है। दोनों को साथ में एयरपोर्ट पर देखा गया था। अब इस पर गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा ने अपना रिएक्शन दिया है।

govinda and sunita ahuja

गोविंदा और सुनीता अहूजा, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गोविंदा और सुनीता अहूजा की शादीशुदा जिंदगी में अनबन चल रही है। अपने पुराने इंटरव्यूज में सुनीता ने गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। इन दिनों गोविंदा का नाम अभिनेत्री कोमल स्वर्णकार के साथ जुड़ा रहा है। दोनों साथ में एयरपोर्ट पर नजर आए। दोनों को साथ देखकर सुनीता ने अपना रिएक्शन दिया है।

 

सुनीता से पैपराजी ने पूछा कि गोविंदा सर को कोमल मैम के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। क्या फिल्म का प्रमोशन शुरू हो गया है? इस सवाल का जवाब देते हुए सुनीता ने कहा, 'विनाश काले विपरीत बुद्धि और उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। इसलिए यह सब करता है। क्या बोले अब?'

 

यह भी पढ़ें: परिवार को मिली मारने की धमकी, काजल के साथ होती थी मारपीट, क्या खेसारी ने किया?

गोविंदा पर भड़कीं सुनीता अहूजा

उनसे पैप्स ने पूछा कि सोशल मीडिया पर गोविंदा को चीटर नंबर 1 कहा जा रहा है, तो सुनीता ने कहा, 'यह सवाल तो गोविंदा के फैंस से पूछना। जब मैं बोलती हूं तो ये सब मुझे ट्रोल करते हैं। मैं चाहती हूं गोविंदा के फैंस और मीडिया इस चीज का जवाब दें। मुझसे कुछ मत पूछो। मुझे कोई इंटरेस्ट ही नहीं है। मैं जब सच बोलती हूं तब लोग मुझे गालियां देते हैं तो अब जो देख रहे हैं, उन लोगों को बताना चाहिए कि गोविंदा सही या मैं। मुझे इस बारे में अब कोई बात नहीं करनी है।'

 

 

View on Instagram

सुनीता ने आगे यह भी कहा, 'कुछ करना था तो स्टैंडर्ड से करता। यह क्या घटिया स्टैंडर्ड कर रहा है। पहले जो उनका स्टैंडर्ड था न, ये तो स्टैंडर्ड ही नहीं है। यह गोविंदा का स्टैंडर्ड नहीं है।' सुनीता ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें कोमल नाम बिल्कुल पसंद नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: 40 की उम्र में डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के साथ होने का खतरा बढ़ा, स्टडी में दावा

गोविंदा ने अफेयर्स पर तोड़ी चुप्पी

गोविंदा ने अफेयर्स की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि जीवन के 34 साल तक बहुत भोला भाला। मुझे खुद पर शर्म आती थी कि मैं इतना भोला क्यों था। उन्होंने आगे कहा, आप मिठाई की दुकान में रहकर भूखे निकले तो यह दुखद है। उनके इस बयान को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है।

Related Topic:#Govinda#Sunita Ahuja

और पढ़ें