कलर्स टीवी का शो 'भोजपुरी बवाल' दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। शो में काजल राघवानी, दिनेश लाल निरहुआ,
पवन सिंह
और आम्रपाली नजर आ रहे हैं। इन सभी कलाकारों की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। पहली बार भोजपुरी के ये कलाकार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बारे में खुलकर बात कर रहे हैं। शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें काजल राघवानी अपने रिलेशनशिप पर बात कर रही हैं।
काजल राघवानी ने शो पर बताया कि उनके साथ बहुत गलत हुआ। उन्हें मारा गया। शो के नए प्रोमो को लोग खेसारी लाल से जोड़ रहे हैं। आइए जानते हैं काजल राघवानी ने क्या कुछ कहा?
यह भी पढ़ें: समय ने बादशाह का उड़ाया मजाक, स्टेज नेम को लेकर पूछा सवाल? हनी ने किया रिएक्ट
काजल राघवानी के साथ हुई थी मारपीट
शो के प्रोमो में काजल राघवानी ने इमोशनल होते हुए कहा, 'मैं अपने पापा को बहुत मिस करती हूं। अगर वह आज मेरे साथ रहते तो कुछ बुरा नहीं होता। शायद उनकी बेटी उन सब चीजों से बच जाती। मैंने भी बहुत मार खाई है। मेरे साथ बहुत सारी गलत चीजें हुईं। मेरी क्या गलती थी। उनसे पूछा गया कि, क्या लोगों ने आप पर हाथ उठाया? बहुत बार। मेरे पर जब हाथ उठाया तो मुझे धमकी दी कि अगर तुमने किसी को बताया तो तुम्हारे पूरे परिवार को बर्बाद कर दूंगा। खत्म करवा दूंगा तब फिर मैं डर गई।'
View on Instagram
यह भी पढ़ें: CINTAA में 11 सदस्यों ने दिया एक साथ इस्तीफा, पूनम और पद्मिनी पर लगे आरोप
खेसारी लाल संग रिश्ते में थीं काजल
काजल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि वह केसारी लाल यादव की बात कर रही हैं। दोनों का रिश्ता करीब 5 साल तक चला था। जब खेसारी और काजल का रिश्ता टूटा तब दोनों ने एक दूसरे पर खूब कीचड़ उछाला था।
काजल से पूछा गया कि वह शादीशुदा इंसान के साथ रिश्ते में क्यों थीं? इसका जवाब देते हुए काजल ने कहा, 'वह इंसान भी जानता था कि वह शादीशुदा हैं। भोजपुरी के एकलौते स्टार हैं जो अपने परिवार से जुड़े हुए हैं लेकिन फिर मेरे साथ करवाचौथ मनाने आते थे।' काजल का कहना था कि उनसे शादी का वादा किया गया था लेकिन वह उनके इस धोखे को समझ नहीं पाई थीं।