कॉमेडियन
समय रैना
एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का बोनस सरप्राइज एपिसोड ऑन एयर कर किया है। शो में रैपर बादशाह, यूट्यूबर हर्ष लिंबाचिया और कॉमेडियन रजत सूद पहुंचे थे।सोशल मीडिया पर शो के कई क्लिप्स वायरल हो रहे हैं। एक क्लिप में समय रैना बादशाह का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने यो यो
हनी सिंह
का नाम लेते हुए मजेदार गाना भी गाया।
समय ने ट्यून के साथ माइक पर गाया, 'यो यो हनी सिंह का फैन हूं मैं। करता मां-बहन हूं मैं। मेरे सारे अंग देखों, गाना ब्राउन रंग देखो।' उनका यह गाना सुनकर बादशाह हंसते हुए नजर आए।
यह भी पढ़ें: CINTAA में 11 सदस्यों ने दिया एक साथ इस्तीफा, पूनम और पद्मिनी पर लगे आरोप
'ब्राउन रंग' गाने को लेकर हुआ था विवाद
'ब्राउन रंग' वहीं गाना है जिसको लेकर बादशाह और हनी सिंह के बीच में अनबन हुई थी। दोनों इंटरव्यूज में एक-दूसरे के खिलाफ बोलने से नहीं चुकते हैं। दोनों पहले कभी 'माफिया मुंडीर' का हिस्सा थे। बाद में झगड़ा हो गया और दोनों ने अलग-अलग होने का फैसला लिया। खासतौर से 'ब्राउन रंग' गाने को लेकर विवाद हुआ था। इस गाने के लिरिक्स को बादशाह ने लिखा था जबकि हनी ने इस गाने को धुन को कंपजो किया था। जुलाई 2025 में यह मामला फिर से चर्चा में आया था। जब यो यो हनी सिंह ने गाने को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उस पर बादशाह ने लिखा था, 'क्रेडिट'।
क्या बादशाह ने अपने नाम को लेकर बोला झूठ?
इसी शो में समय ने बादशाह से पूछा कि आपका नाम किसने रखा था। उन्होंने कहा कि यह नाम मैंने खुद से दिया। इस पर समय ने आगे कहा कि मैंने तो दूसरी कहानी सुनी है। बादशाह ने जवाब देते हुए कहा, 'झूठी कहानी सुनी है आपने।'
यह भी पढ़ें: 'जहां भी मर जाऊं, वहीं गाड़ दो मुझे', कफन लेकर क्यों चलते हैं लकी अली?
इसके बाद सोशल मीडिया पर बादशाह के पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं। उस वीडियो में बादशाह ने बताया कि यह स्टेज नेम में मुझे हनी सिंह ने दिया था क्योंकि अपने हिसाब से काम करता हूं। अब इस वीडियो पर हनी ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मेरी नालायक औलाद'।