सिंगर लकी अली इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। उन्होंने 'ओ सनम', 'एक पल का जीना', 'ना तुम जानो ना हम', 'देखा है ऐसा भी', 'सफरनामा' समेत कई हिट गाने गाए हैं। वह अपने लेटेस्ट कॉन्सर्ट में बहुत इमोशनल हो गए। 67 साल के लकी अली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायल हो रहा है।
वीडियो में लकी अली ने कहा, 'मैं जानता हूं। आप सभी लोग मुझसे बहुत प्यार करते हैं लेकिन एक दिन तो मुझे जाना होगा। मैं आप लोगों को तैयार नहीं कर रहा हूं लेकिन मैं तैयार हूं।'
यह भी पढ़ें: बिना शादी 39 की उम्र मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, माता-पिता का फूटा गुस्सा
कफन लेकर चलते हैं लकी अली
उन्होंने बताया, 'वह ट्रैवल करने के दौरान अपने साथ एहराम रखते हैं। यह एक प्रकार का ट्रेडिशनल कपड़ा होता है जो दफनाने के समय काम आता है। जहां भी मर जाऊ वहीं गाड़ दो मुझे।' उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग वायरल वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'आप जब तक जिंदा है, हार मत मानिए।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'एहराम के साथ सफर करना दिखाता है कि आपके दिल में कितना ईमान है। अल्लाह आपको लंबी उम्र दें।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'मैं आपको फैन हूं। इस तरह की बात सोचकर भी भावुक हो जाता है।'
View on Instagram
लकी अली ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड?
लकी अली कमाल के सिंगर हैं। उन्होंने कुछ फिल्मों में ऐक्टिंग भी की हैं। अब वह बॉलीवुड से बिल्कुल दूर है। अपने एक इंटरव्यू में लकी ने बताया था कि उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी है और इंडिपेंडेट प्लेबैक सिंगिंग करेंगे। एक दौर था जब मैं फिल्मों में ऐक्टिंग करता था और गाने गाता था लेकिन अब यह नहीं करना चाहता हूं। मैं अब अपने हिसाब से गाना चाहता हूं। 2015 में मैंने खुद को इंडस्ट्री से अलग कर लिया था। लोगों ने मुझसे बदतमीजी की लेकिन टॉक्सिक कल्चर से ज्यादा मैं एक जैसी चीजें करके परेशान था। पिता की मौत के बाद मेरे लिए वहां कुछ नहीं बचा। मेरे तो दोस्त भी नहीं है।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी 56 की उम्र में फिट क्यों हैं? उन्हीं से जानिए फिटनेस रूटीन
उन्होंने आगे कहा था, 'मैंने श्याम बेनगल के साथ त्रिकाल और भारत एक खोज में नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी और ओम पुरी जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया। उसके बाद संगीत में मैंने अपनी पहचान बनाई। मुझे एहसास हुआ है कि अगर मुझ में टैलेंट होगा तो लोग मुझे सुनेंगे वरना रिजेक्ट कर देंगे।'