logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिना शादी 39 की उम्र मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, माता-पिता का फूटा गुस्सा

अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आ रही हैं। इस शो में उन्होंने खुलासा किया कि वह मां बनना चाहती हैं।

Amrapali dubey

आम्रपाली दुबे और उनके पिता, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एंटरटेनमेंट रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस शो में पवन सिंह , आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल निरहुआ और काजल राघवानी नजर आ रहे हैं। ये सभी भोजपुरी के बड़े स्टार्स हैं। इन कलाकारों की अपनी फैन फॉलोइंग हैं।

 

शो पर ये कलाकार अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं। कभी एक-दूसरे के बारे में बयान भी दे देते हैं जिसकी वजह से काफी बवाल होता है। शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें आम्रपाली दुबे अपने माता-पिता से बिना शादी के मां बनने की बात कहती है। आइए जानते हैं इस बात को सुनकर उनके पेरेंट्स का क्या रिएक्शन था?

 

यह भी पढ़ें: ऐक्टर्स ने खुद की थी इन हिट गानों की कोरियोग्राफी, पॉपुलर हुए थे हुक स्टेप

बिना शादी मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे

प्रोमो में आम्रपाली अपने परिवार के सामने कहती हैं, 'मैंने यह फैसला लिया है कि फिलहाल शादी नहीं करना चाहती हूं।' इस पर उनके पिता ने कहा, 'पापा- मम्मी अब बूढ़े हो गए हैं। अब तो तुम शादी कर सकती हो।' फिर आम्रपाली ने कहा, 'मैं शादी नहीं करना चाहती हूं लेकिन मां बनना चाहती हूं।' इस बात को सुनकर उनका परिवार सदमे में चला जाता है। आम्रपाली के पिता ने आगे कहा, 'समाज भी देखना होता है। इस तरह से थोड़ी होती है। उसके बाद उनका पूरा परिवार वहां से उठकर चला जाता है। आम्रपाली रोते हुए नजर आती है।

 

 

View on Instagram

 

यह भी पढ़ें: fine shyt गाना सोशल मीडिया पर हुआ था ट्रोल, अब गुरु रंधावा ने किया रिएक्ट

 

आम्रपाली इससे पहले भी शो में अपने दोस्त दिनेश लाल निरहुआ से कह चुकी हैं कि उन्हें मां बनना है। वह बिना शादी के मां बनाना है लेकिन परिवार शादी की रट लगाए हुआ है। इस पर निरहुआ ने पूछा कि आपको क्या लगता है कि आप बच्चे की जिम्मेदारी उठा लोगे? इस पर आम्रपाली ने कहा था, 'हां, मैं मां बनने के लिए तैयार हूं। मुझे बच्चे हमेशा से अच्छे लगते हैं। मैं हमेशा से मां बनना चाहती हूं।' 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें