logo

मूड

ट्रेंडिंग:

राहुल गांधी 56 की उम्र में फिट क्यों हैं? उन्हीं से जानिए फिटनेस रूटीन

राहुल गांधी अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखते हैं। रात के 11 बजे भी उनका वर्कआउट नहीं छूटता है। मार्शल आर्ट्स, रनिंग, योग और सही खान-पान उनकी फिटनेस का आधार है।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राहुल गांधी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक आस्क मी एनीथिंग सेशन किया है जिसमें उन्होंने छात्रों और जेन-जी के सवालों के बहुत ही आसान तरीके से जवाब दिए हैं। इस सेशन के दौरान 56 साल की उम्र में भी अपनी सेहत का बहुत ज्यादा ख्याल रखने की बात सामने आई है। जहां चाहे रात के 11 ही क्यों न बज जाएं वह अपना एक घंटे का वर्कआउट कभी भी मिस नहीं करते हैं। इसके अलावा, मार्शल आर्ट्स, दौड़ना, योग, निरंतरता का नियम और साफ-सुथरा खान-पान उनकी फिटनेस का मुख्य आधार है।

 

राहुल गांधी का मानना है कि सेहत और फिटनेस के लिए रोज समय निकालना बहुत ज्यादा जरूरी है। वह हर दिन कम से कम एक घंटा कसरत जरूर करते हैं। इस एक घंटे के दौरान वह शरीर की ताकत बढ़ाने वाले व्यायाम, सांस की क्षमता को सुधारने वाले एरोबिक व्यायाम और शरीर को लचीला बनाने वाली कसरत करते हैं। वह अपने काम और व्यस्त दिनचर्या के बीच में से भी इसके लिए पूरा समय निकालते हैं।  

 

यह भी पढ़ें: जापान के युवक ने कुत्ता बनने पर खर्च किए 220 करोड़? वायरल वीडियो का सच जानिए

रोजाना एक घंटे का वर्कआउट रूटीन

वह खुद को फिट और एक्टिव रखने के लिए सिर्फ एक ही तरह की कसरत पर निर्भर नहीं रहते हैं। उनके पूरे फिटनेस रूटीन में मार्शल आर्ट्स और दौड़ना भी शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आजकल वह योग भी बहुत अच्छे से करते हैं और योग की तरफ उनका झुकाव काफी ज्यादा बढ़ गया है।  

 

उन्होंने कहा कि किसी भी काम में लगातार लगे रहना ही असली सफलता है। फिटनेस के मामले में भी यही नियम सबसे ज्यादा जरूरी है आप जो भी व्यायाम या कसरत करते हैं उसे रोज लगातार करना चाहिए क्योंकि लगातार कसरत करने से ही शरीर को लंबे समय तक इसका पूरा फायदा मिलता है।

साफ-सुथरा खाना और स्नैक्स से पूरी दूरी

राहुल गांधी का यह साफ कहना है कि सिर्फ कसरत करने से ही सब कुछ नहीं होता इसके साथ सही खाना खाना भी बहुत जरूरी है। हमें हमेशा साफ-सुथरा और हेल्दी खाना ही खाना चाहिए। उन्होंने लोगों को यह सलाह भी दी है कि बार-बार कुछ न कुछ खाने यानी स्नैक्स खाने की आदत से हमेशा बचना चाहिए।  

 

यह भी पढ़ें: पान वाले से दुकानदार मांग रहा था 5 हजार, वायरल हो गया वीडियो, जा सकती है नौकरी

 

अपनी इस बातचीत के दौरान उन्होंने सेहत को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों पर भी खुलकर बात की है। उन्होंने बहुत ज्यादा शराब पीने के खिलाफ लोगों को साफ-साफ चेतावनी दी है। उनका यह कहना है कि ज्यादा मात्रा में शराब पीना सेहत के लिए बहुत बुरा होता है और इससे पूरी तरह दूर रहना चाहिए।  


और पढ़ें