आज के समय में सोशल मीडिया किसी भी व्यक्ति को फेमस कर सकता है। किसी भी व्यक्ति की वीडियो वायरल हो सकती है। कई ऐसे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स हैं जिन्हें फैन फॉलोइंग के दम पर रियलिटी शोज में हिस्सा लेने का मौका मिला।
टीवी और ओटीटी पर रियलिटी शोज की फैन फॉलोइंग बढ़ी है। इन शोज में उन लोगों को शामिल किया जाता है जिनकी फैन फॉलोइंग मिलियन में हैं ताकि लोग उस शो को देखें। इस लिस्ट में मिस्टर फजू, हामिद बरकजी, शिव ठाकरे, लवकेश कटारिया, निक्की तंबोली, प्रिंस नरूला समेत अन्य लोगों का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: क्या संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक? परिवार ने बयान जारी कर बताया सच
रियलिटी शो में हिट हुए ये सितारे
प्रिंस नरुला
प्रिंस नरूला ने 'एमटीवी रोडीज' का 12वां सीजन जीता था। इस शो के जीतने के बाद वह कुछ 'एमटीवी रोडीज' के जज बन गए। उन्होंने कुछ शोज में काम किया था। अब वह फिर से रियलिटी शो 'द 50' में नजर आए।
मिस्टर फैजू
मिस्टर फैजू ने टिकटॉक से अपनी पहचान बनाई और फिर रियलिटी शोज में कदम रखा। इन शोज से उन्हें घर-घर में पहचान मिली लेकिन कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिला। इंस्टाग्राम पर उनके 33 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

हामिद बरकजी
हामिद बरकजी को फिटनेस और स्टाइल के लिए जाना जाता है। उन्हें 'एमटीवी स्प्लिट्सविला' और 'ऐस ऑफ स्पेस' से पहचान मिली। उन्हें इन शोज को जीतने से काम नहीं मिला।
दिव्या अग्रवाल
दिव्या अग्रवाल को रियलिटी क्वीन कहा जाता है। वह 'बिग बॉस ओटीटी' की विनर रह चुकी हैं। उन्हें यह शो जीतने के बाद कुछ खास नहीं मिला। उन्हें लंबे समय बाद रियलिटी शो 'द 50' में देखा गया।
लवकेश कटारिया
लवकेश कटारिया यूट्यूब पर वीडियो बनाते हैं। उन्होंने ऑडियंस तक पहुंचने के लिए 'द 50' में हिस्सा लिया लेकिन वहां लोगों को एंटरटेन करने में नाकमयाब रहे।
यह भी पढ़ें: 'कुछ खुद के लिए कंपोज करते हैं', अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर किया रिएक्ट

निक्की तंबोली
निक्की तंबोली को 'बिग बॉस 14' से घर-घर में पहचान मिली थी। उन्हें इस शो में हिस्सा लेना का कोई फायदा नहीं हुआ। उन्हें सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।
दिग्विजय राठी
दिग्विजय राठी को 'एमटीवी रोडीज' से पहचान मिली थी। उन्हें 'बिग बॉस' में भी हिस्सा लेने का मौका मिला था। इन सभी चीजों के बाद भी उन्हें कोई टीवी शो या बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिला।
