नितेश तिवारी की 'रामायण' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। इस फिल्म में माता सीता को युद्ध करते हुए दिखाया गया है। इस सीन की कई लोगों ने आलोचना की है। अपने लेटेस्ट व्लॉग में 'शक्तिमान' फेम ऐक्टर मुकेश खन्ना ने कहा कि वाल्मीकि रामायण में तो सीता के युद्ध करने का कोई जिक्र नहीं है। उन्होंन प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा से इस पर जवाब मांगा है।

 

मुकेश खन्ना ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में कहा कि रामायण के मेकर्स ने क्रिएटिव और लिबर्टी के नाम पर कहानी को अपने हिसाब से पेश किया है। उन्होंने निर्माता से सवाल किया कि रामायण के ऑथेटिक रहने से ज्यादा उसके बजट को वसूलने की तरफ अपना ध्यान है। 

 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: किचन में लव और अर्शिफा में हुई धक्का मुक्की, गुस्से में फेंका खाना

नमित मल्होत्रा पर भड़के मुकेश खन्ना

मुकेश खन्ना ने कहा, 'रामायण फिल्म रिलीज हुई जिसे रामायण कहा जा रहा है और उसके अंदर पूरे देश में बहस छिड़ी हुई है और मुख्य मद्दा हो गया है कि हमने 4000 करोड़ रुपये बनाए और 4000 करोड़ रुपये उसे कैसे वापस लाए। ये मुद्दा बन गया है। ये नहीं कि हम आपको रामायण की कथा ठीक-ठाक सुना रहे हैं या नहीं।' शक्तिमान फेम ऐक्टर ने आगे बताया कि अभी तक उन्होंने रामायण फिल्म नहीं देखी है। ये कमेंट लोगों और दर्शकों के समीक्षाओं पर आधारित है।

सीता के युद्ध वाले सीन पर क्या बोले मुकेश?

उन्होंने मेकर्स से सवाल करते हुए कहा, 'क्या हमारे सबसे बड़े एपिक रामायण और महाभारत से छेड़छाड़ करना, उनमें कुछ घटाना या जोड़ना और अपनी कल्पना को फिल्म में डालना। क्या यह छेड़छाड़ जायज है। सीता के फाइट सीक्वेंस के बारे में बात करते हुए मुकेश ने कहा, 'क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सीता माता झांसी की रानी की तरह युद्ध कर रही है या आजकल की हीरोइन्स जो माचो बन जाती है? मैंने वाल्मीकी जी की रामायण पढ़ी। उसमें कहीं भी ऐसा नहीं लिखा है कि सीता जी ने कभी भी जाकर फाइट की है। वह एक मर्यादा पुरुषोत्तम की पत्नी थी जिन्होंने ने सेवा भेवा दिखाया है। वह योद्धा नहीं थीं। अगर वह योद्धा होती तो वह रावण से युद्ध करतीं। क्यों रावण उन्हें चुपचाप पकड़ के ले गया।'

 

यह भी पढ़ें: 'रोस्टिंग के नाम पर मजाक उड़ाना बंद हो', क्या रोहित ने गौरव गुप्ता पर कसा तंज?


उन्होंने यह भी कहा कि वह निर्माता नमित मल्होत्रा के इस स्पष्टीकरण से हैरान रह गए कि फिल्म में माता सीता का ऐक्शन सीक्वेंस वाल्मिकी की रामायण में प्रेरित नहीं था। मुकेश खन्ना ने कहा, 'मैं तब सदमे में था जब निर्माता ने दावा किया कि उन्होंने वाल्मीकी रामायण से वह द्दश्य लिया ही नहीं है।' उन्होंने कहा कि इसे उन्होंने अद्भुत रामायण से पुस्तक से लिया है। रामायण एक ही थी जो वाल्मिकी जी ने लिखी थी। वह रामायण के बारे में बोलने की हिम्मत कैसे कर सकते हैं? ये हिम्मत आप किसी और धर्म में करके दिखाएंगे। क्या आप कुरान या बाइबिल से छेड़छाड़ कर सकते हैं? अगर नहीं तो आपकी हमारी गीता और रामायण से छेड़ने की हिम्मत कैसे हुई। शर्म आनी चाहिए आपको।