logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जिस लड़की की थार से कुचलकर एक LIC एजेंट की मौत हो गई उसे जमानत कैसे मिली?

कानपुर में एक तेज रफ्तार थार जीप ने स्कूटी सवार LIC एजेंट को जोरदार टक्कर मार दी और मौके पर उनकी मौत हो गई। थार चला रही आरोपी छात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया लेकिन बाद में कोर्ट ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 7 नवंबर की शाम एक तेज रफ्तार थार ने स्कूटी से जा रहे LIC एजेंट संतोष सिंह चौहान को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। टक्कर के बाद स्कूटी करीब 20 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। एक्सीडेंट के समय संतोष अपनी पत्नी के लिए साड़ी खरीदकर लौट रहे थे और वह अपने घर से केवल 500 मीटर की दूरी पर थे। 

 

हादसा कल्याणपुर के आवास विकास 3 इलाके में हुआ। आरोपी का नाम ईटा सचान है जो इटली में पढ़ाई कर रही है। टक्कर मारने के बाद बेकाबू थार दो अलग-अलग घरों की बाहरी दीवारों से जा टकराई। पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में कोर्ट ने उसे जमानत दे दी। 

 

यह भी पढ़ें: 'मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा', जेल में बंद AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर का एलान

घर के पास ही हुआ हादसा

पनकी के स्वराज नगर के रहने वाले संतोष सिंह चौहान घर से निकलने से पहले यह कहकर निकले थे कि वह जल्द वापस आते हैं। उनके बेटे राहुल ने बताया कि वह अपनी पत्नी के लिए साड़ी खरीदने के लिए  बाजार निकले थे। लेकिन घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर लगने के बाद संतोष और उनकी स्कूटी काफी दूर तक घसीटती ले गई। इसके बाद गाड़ी प्रोफेसर कैलाश के घर से टकराते हुए पास में मौजूद अनीता महेवन के घर की बाउंड्री वॉल में जा घुसी। 

 

घटना के वक्त थार में तीन लोग, दो लड़कियां और एक लड़का सवार थे। चश्मदीदों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग चिल्लाने लगे और गाड़ी में मौजूद तीनों लोग मौके पर पहुंची दूसरी कार में बैठकर वहां से फरार हो गए। घटनास्थल से पुलिस ने दो हेलमेट बरामद किए हैं। इसके साथ ही दुर्घटनाग्रस्त थार को जब्त कर लिया गया है। गाड़ी के आगे 'किसान यूनियन' और पीछे 'कृष्ण ग्रुप' लिखा हुआ था।

 

यह भी पढ़ें: 'सनातन की वैश्विक राजधानी बनेगी अयोध्या..', अखिलेश यादव ने किया एलान

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

आरोपी लड़की को पुलिस ने घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया था। बाद में उसे कोर्ट से जमानत मिल गई। कानपुर की कोर्ट ने पुलिस को एक बड़ी तकनीकी गलती के लिए फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि पुलिस ने कैसे एक जानलेवा सड़क हादसे को हत्या का मामला दर्ज कर लिया। इसी कारण कोर्ट ने तकनीकी आधार पर लड़की को रिहा कर दिया। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस को लेकर बहुत गुस्सा है। SHO केशव तिवारी का कहना है कि पुलिस थार को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें