अमेजन प्राइम की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस सीरीज में परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी और शेखर सुमन मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरीज के ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने 'द पिरामिड स्कीम' की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। आप इस सीरीज को 5 जून से प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे। आइए जानते हैं इस सीरीज की इतनी चर्चा क्यों हो रही है?
अभिनेता परमवीर सिंह चीमा ने गोल्डी का रोल प्ले किया है जो महत्वकांक्षी है और अपने परिवार के सपनों को जल्द से जल्द पूरा करना चाहता है। वह पैसे कमाने के चक्कर में पिरामिड स्कीम के चक्कर में पड़ जाता है। उसके काम में उसका साथ पार्टनर मनोज श्रीवास्तव (रणवीर शौरी) देता है जो महत्वकांक्षी होने के साथ लालची भी है। परमवीर चीमा लगातार अपने काम से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना रहे हैं। उनकी हाल ही में 'सपने वर्सेज एवरीवन 2' रिलीज हुई जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। सीरीज में उन
यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह पर FWICE ने लगाया बैन, Don 3 छोड़ना पड़ा भारी, फरहान ने की थी शिकायत
चर्चा में परमवीर की 'द पिरामिड स्कीम'
परमवीर को नए अंदाज में देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं। टीजर को शेयर करते हुए मेकर्स ने एक अखबार के एक पेज का कट आउट शेयर किया और जिस पर लिखा था, 'सबसे बड़ा घोटाला और लाखों लोग ठग गए।' इस पेज पर परमवीर और रणवीर शौरी की फोटो बनी हुई थी।
क्या होता है पिरामिड स्कीम?
90 और 2000 के दशक में पिरामिड स्कीम काफी पॉपुलर थी। इस बिजनेस में आप अपने नीचे 4 लोग जोड़ते थे फिर वह अपने साख 4-4 लोगों को जोड़ते थे। हर जुड़ने वाली साथी को बदले में काफी बोनस मिलता था। मिडल क्लास परिवारों में इस बिजनेस के जरिए लोग को सपने बेचे जाते थे। इस स्कीम के जरिए लोगों को काफी ठग जाता था।
यह भी पढ़ें: 'भरतनाट्यम नहीं लग रहा है रोबोटिक डांस', अनन्या पांडे का लोगों ने उड़ाया मजाक
ओटीटी स्टार बने परमवीर सिंह चीमा
परमवीर ने अपने काम से कुछ ही समय में इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली। उन्होंने फिल्म तेरे इश्क में सपोर्टिंग रोल निभाया था। उसके बाद वह 'बॉर्डर 2' में सपोर्टिंग रोल में महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए।
