अभिनेत्री पूजा बेदी ने अपनी लव लाइफ के बारे में खुलकर बात की। 1990 में उनका और आदित्य पंचोली का रिश्ता काफी चर्चा में था। ब्रेकअप के बाद पूजा ने आदित्य पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में लव लाइफ और परिवार के बारे में खुलकर बात की।
विक्की लालवानी ने अपने पोडकॉस्ट में पूजा बेदी से आदित्य पंचोली को लेकर सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में कुछ भी बात नहीं करना चाहती हूं। उन्होंने बताया, 'आदित्य पंचोली संग रिश्ता तनावपूर्ण था। मैं महज 18 साल की थी जब आदित्य पंचोली के साथ रिश्ते में आई थी। मैं उस समय अमेरिका से आई थी और फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत कर रही थी।'
यह भी पढ़ें: 'मुझे लोग याद रखेंगे', Crime Patrol से छुट्टी होने पर अनूप सोनी ने दिया रिएक्शन
आदित्य के बारे में बात नहीं करना चाहती हैं पूजा बेदी
पूजा ने आगे कहा, 'वह सिर्फ एक अनुभव था। उसको उसी तरह से रहने दो। मैं उसके बारे में अब कोई बात नहीं करना चाहती हूं। उसके दो प्यारे बच्चे हैं जो बड़े हो चुके हैं। मुझे नहीं लगता है कि उसके बारे में बात करना अब सही है। अगर लोगों को पढ़ना है तो वे गूगल कर सकते हैं लेकिन अब बच्चों को बार-बार इससे गुजरना पड़े। वह सही नहीं है। मैं अब उस चीज को एक सबक की तरह देखती हूं। जिंदगी में हर एक चीज याद है। आप हर किसी से कुछ न कुछ सीखते हो। आखिर में व्यक्ति उन चीजों से मजबूत और समझदार बनता है।'
उन्होंने आगे कहा, 'आप तमीज के साथ आगे बढ़े सकते हैं। इंडस्ट्री में कभी कभी आदित्य पंचोली से मुलाकात हो जाती है लेकिन दोनों के बीच में कोई बातचीत नहीं होता है। उनसे पूछा गया कि ऐसी स्थिति आप क्या करती हैं।' पूजा बेदी ने कहा, 'आप तमीज से पेश आ सकते हैं और दूसरी तरफ देखते हुए आप आगे बढ़ सकते हैं।'
यह भी पढ़ें: Awarapan 2 Vs Batwara 1947 एडवांस बुकिंग में कौन सी फिल्म निकली आगे?
पूजा ने आदित्य पर लगाए थे गंभीर आरोप
1990 में आदित्य और पूजा रिश्ते में थे। दोनों का ब्रेकअप काफी सुर्खियों में रहा था। पूजा बेदी का कहना था कि आदित्य ने उनकी गैर मौजूदगी में मेड के साथ बलात्कार करने की कोशिश की है। वहीं आदित्य का कहना था कि दोनों के बीच में सब कुछ सहमति से हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक पूजा ने आदित्य के खिलाफ इस मामले में केस किया था।
