सिनेमाघरों में इस हफ्ते सनी देओल की 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' रिलीज होने वाली है। ये दोनों फिल्में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दोनों फिल्मों को लेकर बज बना हुआ है। यह जानना दिलचस्प होगा कि दोनों में से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करती है? इन दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।
शुरुआती ट्रेंड के हिसाब से इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' आगे चल रही है। इस फिल्म के सीक्वल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार हैं। साल 2007 में 'आवारापन' रिलीज हुई थी जो शुरुआत में तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी बाद में कल्ट फिल्म बन गई। वहीं, सनी देओल की 'बंटवारा: 1947' में भारत पाकिस्तान के बंटवारे के बाद की कहानी को दिखाया गया है। सनी एक फैमिली ऑडियंस फिल्म लेकर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: डेढ़ साल बाद पवन सिंह ने कहा था 'आई लव यू'? फिर क्यों टूटा रिश्ता
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2'
'आवारापन 2' की अभी तक 68, 000 टिकट बिक चुकी है और एडवांस बुकिंग में 2.20 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन हो गया है। जबकि 'बंटवारा 1947' की अब तक 37, 600 टिकट बिके हैं। टिकट ब्रिकी में 81% की बढ़त के साथ 'आवारापन 2' आगे है। इंडिपेंडेंस डे पर दर्शकों का वर्ड ऑफ माउथ किस फिल्म की तरफ झुकता है? यह जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। अभी 2:1 का मुकाबला चल रहा है। इस गैप को भरने के लिए सनी की फिल्म को थोड़ी और मेहनत करनी होगी।
ट्रेंड एनालिस्ट सुमित कंडेल के मुताबिक इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओपनिंग डे पर ज्यादा कमाई करेगी। उन्होंने आगे कहा कि इमरान की फिल्म वीकेंड पर सनी की फिल्म से दोगुना कमाई कर सकती है। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे उम्मीद है कि 'आवारापन 2' ओपनिंग डे पर 15 से 16 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है। जबिक सनी देओल की फिल्म 8 से 9 करोड़ रुपये का बिजनेस कर पाएगी।'
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 का ट्रेलर रिलीज, कंटेस्टेंट्स को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
आवारापन 2
'आवारापन 2' में इमरान हाशमी, शबाना आजमी, दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में हैं। यह एक रोमांटिक मूवी है। फिल्म में इमरान एक बार फिर शिवम पंडित के रोल में नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर में ज्यादा कुछ नहीं दिखाया गया है। इस फिल्म में शबाना आजमी नेगेटिव रोल में नजर आएंगी। उन्हें विलेन के रोल में देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।
बंटवारा 1947
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' भारत पाकिस्तान के बंटवारे की कहानी है। फिल्म में सनी के साथ प्रीति जिंटा, करण देओल और शबाना आजमी मुख्य भूमिका में हैं। खास बात यह है कि शबाना आजमी की इस हफ्ते दो फिल्में साथ में रिलीज हो रही हैं।