logo

मूड

ट्रेंडिंग:

डेढ़ साल बाद पवन सिंह ने कहा था 'आई लव यू'? फिर क्यों टूटा रिश्ता

पवन सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह जन्नत जुबैर को अपनी अधूरी लव स्टोरी के बारे में बता रहे हैं।

Pawan Singh

पवन सिंह, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'भोजपुरी बवाल' चर्चा में बना हुआ है। दर्शक इस शो को खूब पसंद कर रहे हैं। शो में पवन सिंह नजर आ रहे हैं। वह पहले ही दिन से अपने दबंग अंदाज से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। उन्हें टीआरपी का किंग कहा जाता है। शो पर उन्होंने अपने अधूरे प्यार का दर्द बयां किया है। उनका दिल भी टूटा है। 

 

उन्होंने शो पर जन्नत जुबैर संग अपने अधूरी लव स्टोरी का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि जिससे वह प्यार करते हैं उससे आई लव यू कहने में डेढ़ साल लग गए थे।

 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 का ट्रेलर रिलीज, कंटेस्टेंट्स को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान

अधूरा रह गया था पवन सिंह का प्यार

पवन सिंह ने जन्नत को बताया, 'मुझे आज भी वह दिन याद है। मुझे आई लव यू बोलने में डेढ़ साल लगा था। हमारी डेढ़ साल सिर्फ फोन पर बात हुई थी। फिर हमें मिले और मैंने उनसे कहा कि मैं आपको चाहता हूं और फिर वह प्यार खत्म हो गया। मैंने जिसे भी शिद्दत से चाहा। वह व्यक्ति मुझे कभी मिला ही नही।'

 

जन्नत ने आगे कहा कि प्यार बोलते ही खत्म हो गया। पवन ने कहा, 'नहीं, बोलते ही खत्म नहीं हुआ था। फिर कुछ चीजें मुझे पता चली। मैं किसी पर भरोसा कर रहा हूं और फिर आप भरोसा बने। मैं दूसरा नाम सुन नहीं सकता हूं। इसके बाद मैंने किसी को जाकर आई लव यू नहीं बोला।' जन्नत ने आगे पूछा, 'उनका नाम क्या था?' अब पवन इस सवाल का क्या जवाब देंगे। यह देखने के लिए एपिसोड देखना होगा।

 

 

View on Instagram

 

 

शो का प्रोमो वायरल हो रहा है। पवन अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं। उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह जन्नत के साथ राजा जी के दिलवा टूट जाए पर जमकर डांस कर रहे हैं। फैंस दोनों का डांस वीडियो खूब पसंद आया। आपको बात दें कि पवन सिंह का नाम अक्षरा सिंह से जुड़ा था। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।


और पढ़ें