'रामायण' एक ऐसा विषय है जिस पर कई टीवी शोज और फिल्में बन चुकी है। इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' की खूब चर्चा हो रही है। यह फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने माता सीता और यश ने रावण का रोल प्ले किया है। इस फिल्म के विजुअल्स को बनाने में वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है।

 

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के साथ साथ इस कथा का सबसे शक्तिशाली पात्र रावण रहा है। समय के साथ रामायण के स्वरूप और उनके किरदारों की प्रस्तुति में भी काफी बदलाव आया है। अरविंद त्रिवेदी ने रावण के किरदार को टीवी पर अमिट कर दिया है। इतने सालों बाद भी लोग रावण के किरदार के लिए उन्हें ही याद करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: मंडे टेस्ट में 'जेलर 2' निकली सबसे आगे, कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल?

रामानंद सागर की 'रामायण'

रामानंद सागर की 'रामायण' का कोई मुकाबला नहीं है। इसमें दिग्गज अभिनेता अरविंद त्रिवेदी ने रावण की भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने किरदार से लोगों के दिलों में अमिट छोप छोड़ी है। रावण का चौड़ा माथा, भव्य तिलक, सिर पर भारी मुकुट, कानों में कुंडल और गले में सोने का हार। उनकी भारी आवाज, चौड़ी मूंछे और आंखों में अंहकार और ज्ञान का साफ तेज नजर आता था। उन्हें देखकर लगता था कि रावण इसी तरह दिखता होगा।

 

अखिलेंद्र मिश्रा

 

अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा ने आनंद सागर के टीवी सीरियल 'रामायण' में रावण का किरदार निभाया था। यह टीवी शो 2008 में प्रसारित हुआ था। इस शो में उन्हें रावण के किरदार से पहचान मिली थी। शो में उनके लुक को मॉर्डन टच दिया गया है। रावण का स्वरूप मुख्य रूप से एक पराक्रमी, राजसी और ज्ञानी खलनायक का रखा गया।

 

 

तरुण खन्ना

 

'देवों के देव महादेव' में तरुण खन्ना ने रावण का रोल निभाया था। यह शो साल 2011 में ऑन एयर हुआ था। इस शो में रावण को फिट दिखाया गया था। उनके आउटफिट में डार्क शेड्स का अधिक इस्तेमाल हुआ। हालांकि उनके तिलक और मूंछों को उसी तरह से बरकरार रखा गया। इस शो में मोहित रैना ने महादेव का किरदार निभाया था।

 

 

यह भी पढ़ें: 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' में लगेगा डर, करण जौहर ने शेयर किया मोशन पोस्टर

 

सैफ अली खान

 

'आदिपुरुष' में अभिनेता सैफ अली खान ने रावण का किरदार निभाया था। इस फिल्म में रावण के लुक की जमकर आलोचना हुई थी। मेकर्स ने 'आदिपुरुष' में रामायण को बहुत ज्यादा आधुनिक दिखाया था। सैफ को लोग रावण से बिल्कुल भी रिलेट नहीं कर पा रहे थे। फिल्म में रावण को पारंपरिक लुक की बजाय छोटे बाल और क्लोज कट दाढ़ी दी गई। रेशमी कपड़ों की जगहर पर चमड़े का कवच पहनाया गया। उनके पुष्पक विमान को चमगादड़ जैसे जीव के रूप में दिखाया था।

 

यश

 

नितेश तिवारी की 'रामायण' में यश रावण बने हैं। फिल्म में उन्हें पारंपरिक लुक में दिखाया गया है। फिल्म के ट्रेलर में उनके काम को दर्शकों ने पसंद किया है। हालांकि फिल्म में उनका काम कैसा है?  यह जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।