करण जौहर की पॉपुलर फ्रेंचाइजी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' को 14 साल पूरे हो गए। फिल्ममेकर ने इस फ्रेंचाइजी के नए सीजन का ऐलान किया है। इस बार करण रोमांटिक नहीं बल्कि डार्क मिस्ट्री लेकर आ रहे हैं। इस नई सीरीज का नाम 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' है जिसे देखकर दर्शकों को डर लगेगा। इस सीरीज में शनाया कपूर नजर आने वाली हैं।
सीरीज के फर्स्ट लुक में शनाया खून से सनी हालत में नजर आ रही हैं जिसका मतलब है कि यह कहानी उस फ्रेंचाइजी से बिल्कुल अलग होगी जिसे दर्शकों ने अब तक देखा है। करण ने मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, 'हमारी प्यारी स्टूडेंट ऑफ द ईयर फ्रेंचाइजी के 14 साल पूरे होने पर हम इसे एक सफर पर ले जा रहे हैं जो अब आफर्टर डार्क है। एकदम से रॉ, खून खराबे से भरपूर, बेबाक और पूरी तरह से पागलपन से भरा। तैयार हो जाइए'।
यह भी पढ़ें: 'सूर्या' में मेडिकल सिस्टम के खिलाफ सनी देओल ने खोला मोर्चा, टीजर ने मचाया गदर
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' कब होगी रिलीज?
शनाया इस सीरीज से अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। इसमें शनाया डबल रोल में नजर आएंगी। इस सीरीज को रीमा माया ने निर्देशित किया है। यह सीरीज 13 नवंबर को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। करण इस प्रोजेक्ट में बतौर प्रोड्यूसर जुड़ रहे हैं जो उनकी पिछली फिल्मों के कॉलेज ड्रामा से बिल्कुल अलग है।
View on Instagram
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' साल 2012 में रिलीज हुई थी। यह
आलिया भट्ट
, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की डेब्यू फिल्म थी जिसमें कॉलेज रोमांस दिखाया गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म का सीक्वल साल 2019 में रिलीज हुआ था। फिल्म के सीक्वल में
टाइगर श्रॉफ
, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया लीड रोल में थे। इस फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठीक रिस्पॉन्स मिला था। अब मेकर्स तीसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing: टाइगर का हाल लेने पहुंचीं दिशा पाटनी, पैप्स को किया इग्नोर
शनाया कपूर का करियर
शनाया ने 2025 में विक्रांत मैसी के साथ फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'तू या मैं' में आदर्श गौरव के साथ नजर आई थीं। इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला लेकिन शनाया के काम को पसंद किया गया।