logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सूर्या' में मेडिकल सिस्टम के खिलाफ सनी देओल ने खोला मोर्चा, टीजर ने मचाया गदर

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सूर्या' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म से सनी का फर्स्ट लुक दर्शकों को खूब पसंद आया था। आइए जानते हैं फिल्म की कहानी क्या है?

Sunny Deol

सनी देओल, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' का अनाउंसमेंट कुछ दिनों पहले ही हुआ था। अब मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया है। इस फिल्म में सनी के साथ रवि किशन और प्रज्ञा जायसवाल महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म में सनी अनोखे अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह अपनी बेटी की मौत के बाद देश की चिकित्सा व्यवस्था में हो रही गड़बड़ियों का पर्दाफाश करने का प्रण लेते हैं।

 

इस फिल्म की कहानी सत्य घटना पर आधारित है। फिल्म में सनी पुलिस ऑफिसर की भूमिका में है जो अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन जीता है लेकिन बेटी की मौत के बाद सब कुछ बदल जाता है। वह इस मामले की जांच करता है और मेडिकल सिस्टम से जुड़ी कुछ ऐसी चौंकाने वाली बातें सामने लाते हैं, जिसकी वजह से उनकी बेटी की मौत हुई थी।

 

यह भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing: टाइगर का हाल लेने पहुंचीं दिशा पाटनी, पैप्स को किया इग्नोर

सत्या घटना पर बनी है फिल्म 'सूर्या

टीजर की शुरुआत में सनी कहते हैं, 'लोग समझते हैं कि डॉक्टर भगवान होता है और उसके हाथों में अपनी जान सौंप देता है लेकिन अगर वहीं डॉक्टर उनका भरोसा तोड़ दें तो वह इंसान क्या करेगा?' उन्होंने आगे कहा, 'अगर कोई मरीज छोटी सी बीमारी लेकर उनके पास जाता है तो वह 5 लाख का बिल थमा देते हैं। 25 टेस्ट करवाते हैं। वहां डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन नहीं लिखते हैं और लोग इसे बर्दाशत कर रहे हैं लेकिन कब तक।'

 

टीजर के आखिर में रवि किशन और सौम्या टंडन की भी झलक देखने को मिलती है। इस टीजर को शेयर करते हुए सनी ने लिखा, 'उन्हें क्या लगा यह अंत है। सूर्या के लिए यह शुरुआत है। आप सबके नाम सूर्या टीजर। देखिए। सोचिए, सतर्क रहिए और अगर कुछ गलत लगे तो लड़िए।' यह फिल्म सिनेमाघरों में 20 अक्टूबर को रिलीज होगी।

 

 

यह भी पढ़ें: सलमान से लेकर टाइगर श्रॉफ तक, इन स्टार्स पर चलीं गोलियां

मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक है 'सूर्या'

इस फिल्म का निर्देशन एम. पद्मकुमार ने किया है। इस फिल्म से वह हिंदी में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में टीनू आनंद, मनीष वाधवा, जिशु सेनगुप्ता, तनुश्री चक्रवर्ती, विरती वघानी, सिद्धार्थ शर्मा, रोहित तिवारी, अनूप त्रिवेदी, खालिद सिद्दीकी, दिवंगत पंकज धीर, बीना काक और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

 

यह मलयालम फिल्म 'जोसेफ' का हिंदी रीमेक है। ओरिजिनल फिल्म में जोजू जॉर्ज ने एक रिटार्यड पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी जो एक मर्डर केस की जांच करता है और उस दौरान उसे अपने अतीत का सामना करना पड़ता है। खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन एम. पद्मकुमार ने ही किया था।

Related Topic:#Sunny Deol

और पढ़ें