बॉलीवुड अभिनेता
टाइगर श्रॉफ
की गाड़ी पर 18 अक्टूबर को फायरिंग की गई। जब टाइगर जुहू के पुष्पा पार्क इलाके में मैच खेलकर कार से निकल रहे थे तब मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस घटना में टाइगर सुरक्षित है लेकिन उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्राइवर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस फायरिंग के बाद अनिल पंडित नाम के व्यक्ति का ऑडियो सामने आया है। ऑडियो में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जिम्मेदारी लेते हुए
सलमान खान
से जुड़े फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को धमकी दी गई है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में डर का माहौल है। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) का कहना है कि मुंबई में फिल्मी सितारे सुरक्षित नहीं तो आम लोगों की गारंटी कौन देगा? संगठन ने इस मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से दखल देने की मांग की है। टाइगर से पहले से पहले फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग हुई थी। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर
कपिल शर्मा
तक का नाम भी शामिल है। इन सभी हमलों की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए लगता है कि पंजाब इंडस्ट्री की तरह बॉलीवुड में भी गन कल्चर बढ़ता दिख रहा है। सेलेब्स पर फायरिंग की घटना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।
यह भी पढ़ें: 'अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, दिल से सॉरी', पवन सिंह ने मांगी माफी
इन स्टार्स को बनाया गया निशाना
सलमान खान
सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच में पुराना विवाद है। 2024 में मोटरसाइकिल पर आए दो हमलावरों ने बांद्रा स्थित उनके गैलेक्सी अपार्टमेट के बाहर और बालकनी की तरफ कई राउंड फायरिंग की थी। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था लेकिन इस हमले की जिम्मेदारा लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। सलमान को उसके बाद भी जान से मारने की कई धमकियां मिल चुकी हैं।
रोहित शेट्टी
31 जनवरी 2026 को फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हमलावरों ने 5 राउंड फायरिंग की थी। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था लेकिन जिम का शीशा टूट गया था। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था।
बाबा सिद्दीकी की हत्या
एनसीपी लीडर और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर हुई थी। बाबा सिद्दीकी को सलमान का करीबी माना जाता था। बाबा सिद्दीकी की मौत का सलमान को गहरा सदमा लगा था। इस मामले में मुंबई पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था। इस हत्या की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।
दिशा पाटनी
साल 2025 में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हमला हुआ था। उनके बरेली वाली घर के बाहर फायरिंग हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने ली थी।
यह भी पढ़ें: 'मुझे अभी तक घी भी नहीं मिला', KBC को लेकर सैफ अली खान ने क्यों ली चुटकी?
एल्विश यादव
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेता एल्विश यादव के घर पर भी फायरिंग हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारा हिमांशु भाऊ गैंग ने ली थी।
एपी ढिल्लो
पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के कनाडा वाले घर के बाहर फायरिंग हुई थी। इस घटना की जिम्मेादारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। एपी ढिल्लों के बाद गिप्पी ग्रेवाल के घर को निशाना बनाया गया। इस दोनों हमले की वजह सलमान खान से दोस्ती
थी।
कपिल शर्मा
कॉमेडियन कपिल शर्मा कनाडा वाले कैफ पर तीन बार अलग-अलग मौको पर फायरिंग की गई थी। इसके अलावा उनके अमृतसर वाले घर पर भी हमलावरों ने फायरिंग की थी। इस मामले में भी बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था।