logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मुझे अभी तक घी भी नहीं मिला', KBC को लेकर सैफ अली खान ने क्यों ली चुटकी?

एक्टर सैफ अली खान ने कपिल शर्मा शो में बताया कि उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति शो में सवालों के सही जवाब देकर कुछ रुपये और घी का इनाम जीता था, लेकिन वह अब तक उन्हें नहीं मिला।

 Saif Ali Khan and kareena

सैफ अली खान और करीना, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एक्टर सैफ अली खान हाल ही में पत्नी करीना कपूर के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में गए थे, जहां उन्होंने मजाकिया अंदाज में शिकायत की कि उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति में घी जीता था, जो अब तक नहीं मिला। सैफ अली खान अपनी फिल्म ‘हैवान’ के प्रमोशन के लिए अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में गए थे। वहां उन्होंने सवालों के सही जवाब दिए थे। इस वजह से उन्होंने घी और कुछ रुपये जीते थे, जो अब तक उन्हें नहीं मिल पाए।

 

सैफ अली खान ने यह भी बताया कि उनकी पत्नी करीना कपूर को घी बेहद पसंद है। वह रात को सोने से पहले अपने पैरों में घी लगाकर सोती हैं। सैफ अली खान और करीना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: कटरीना से कृति सेनन तक, सबकी ट्रोलिंग पर मृणाल ठाकुर को गुस्सा क्यों आया?

सैफ को KBC से है शिकायत

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में कपिल ने सैफ अली खान के इंस्टाग्राम पर फैंस के कमेंट पढ़े थे, जहां एक फैन ने KBC में घी जीतने को लेकर कहा, 'आप तो घी लेजेंड बनकर निकले।'

तब सैफ ने मजाक में कहा, 'मैं बस एक बात साफ करना चाहता हूं। मुझे अभी तक घी भी नहीं मिला है।' यह सुनकर कपिल और दर्शक हंस पड़े। उन्होंने आगे कहा, 'मेरा चेक भी अभी तक नहीं आया है।' इस पर करीना और अर्चना पूरन सिंह भी हंस पड़ीं। इंस्टाग्राम पर इस बातचीत की एक क्लिप शेयर करते हुए एक फैन ने मजाक में लिखा, 'कोई उन्हें उनका घी दे दो।'

 

यह भी पढ़ें:  नाना पाटेकर के बेटे ने क्यों बनाई फिल्मों से दूरी, क्या करते हैं मल्हार पाटेकर?

सैफ ने दो साल के लिए जीता था घी

सैफ अली खान अक्षय कुमार के साथ अमिताभ बच्चन के शो केबीसी में कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे थे। वे वहां अपनी फिल्म हैवान का प्रमोशन करने आए थे। घी जीतने पर सैफ की एक्साइटमेंट के क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसके बाद कई फैंस ने उन्हें ‘गलत दौर में पैदा हुआ जेन-जी’ कहा था।

शो के दौरान, जब अमिताभ बच्चन ने बताया कि 10वें सवाल का सही जवाब देने पर उन्हें गोवर्धन घी की दो साल की सप्लाई मिलेगी, तो सैफ बहुत एक्साइटेड हो गए और बोले, 'वाह, क्या सच में?' उनके इस रिएक्शन को देखकर अक्षय कुमार अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे। जब होस्ट ने इस ऑफर को फिर से दोहराया, तो सैफ ने कहा, 'बस यही तो चाहिए था।' सैफ अली खान का यही रिएक्शन सोशल मीडिया पर मीम बन गया।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें