भोजपुरी पावर स्टार
पवन सिंह
का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पवन ने
अक्षरा सिंह
से माफी मांगी है और दावा किया कि दोनों साथ में फिर से काम करेंगे। उन्होंने यह सब मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा है।
पवन सिंह ने कार्यक्रम में कहा, 'अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बेटा है। उनके पिताजी हमारे भैया हैं। उनकी माताजी हमारी भाभी हैं। मैं उन्हें सॉरी बोलता हूं। दिल से सॉरी।' उन्होंने लोगों से कहा कि मैंने सॉरी बोला तो बजाओं चारों तरफ से ताली।
यह भी पढ़ें: 'मुझे अभी तक घी भी नहीं मिला', KBC को लेकर सैफ अली खान ने क्यों ली चुटकी?
पवन सिंह ने अक्षरा और उनके परिवार से मांगी माफी
पवन ने लोगों से पूछा, 'कौन -कौन चाहता है कि जोड़ी फिर से नजर आए। आप लोग देखना चाहते हैं तो हम दोनों बहुत जल्द एक जोड़ी की तरह नजर आएंगे और मेरे बच्चे को लगता है कि मुझसे गलती हुआ है तो मैं उनको दिल से सॉरी बोलता हूं। मां बाप, मां बाप होते हैं। उनसे बड़ा कोई नहीं होता है। अक्षरा जी के माता पिता को मेरे चलते बुरा महसूस हुआ है। अगर गलत लगा है तो मैं भैया भाभी को दिल से सॉरी बोलता हूं और प्रणाम करता हूं।'
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने वायरल वीडियो पर जवाब देते हुए कहा, 'वाह रे राजपूताना स्वाभिमान।' इस कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने अभिनेत्री अक्षरा सिंह के सुपरहिट देवी गीतों पर न सिर्फ आवाज दी बल्कि जमकर थिरकते भी नजर आए। उन्होंने मां दुर्गा के कई प्रसिद्ध गीतों को गाया।
यह भी पढ़ें: कौन हैं यूट्यूब के बड़े स्टार जिनका OTT पर नहीं चला जादू?
पवन और अक्षरा का विवाद पुराना
पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच का विवाद पुराना है। एक समय था जब दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। बाद में पवन ने ज्योति सिंह से अचानक दूसरी शादी रचाकर सबको हैरान कर दिया था। अक्षरा ने पवन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अक्षरा ने कहा था कि पवन सिंह उन्हें नशे में मारते पीटते थे। कमरे में बंद करके टॉर्चर करते थे। उन्हें स्टेज पर पैर छूने के लिए मजूबर करते थे। इतना ही नहीं उनका करियर बर्बाद करने और जान से मारने की धमकी भी थी। 2019 में अक्षरा ने पवन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उस समय दोनों ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए थे और रिश्ता टूट गया।