logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं यूट्यूब के बड़े स्टार जिनका OTT पर नहीं चला जादू?

ओटीटी पर कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत यूट्यूब प्लेटफॉर्म से की थी। ये सेलेब्स ओटीटी पर आए और कई सीरीज में नजर आए लेकिन कुछ को अब तक वैसी कामयाबी नहीं मिल पाई।

 kusha kapila

कुशा कपिला, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आज के दौर में हर दूसरा व्यक्ति सोशल मीडिया पर एक्टिव है। इसके साथ ही, कई लोगों ने यूट्यूब के जरिए करोड़ों लोगों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है। भारत में प्राजक्ता कोली, एल्विश यादव और अनुभव सिंह बस्सी ने यूट्यूब पर क्रिएटिव वीडियो डालकर देश और दुनिया के कई हिस्सों में लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद ये लोग कई वेब सीरीज और फिल्मों में नजर आए, जहां लोगों ने इनके काम की तारीफ की। इसके अलावा, कई दूसरे इन्फ्लुएंसर्स ऐसे भी हैं, जिन्हें यूट्यूब पर खूब लोकप्रियता मिली, जबकि ओटीटी पर वे वैसी लोकप्रियता नहीं कमा पाए।

 

यूट्यूब के कुछ कंटेंट क्रिएटर्स ऐसे हैं, जिन्हें प्लेटफॉर्म पर करोड़ों व्यूज और अच्छी कमाई मिली। इन इन्फ्लुएंसर्स को अपनी लोकप्रियता की वजह से ओटीटी प्लेटफॉर्म के शो और सीरीज में काम करने का मौका मिला लेकिन ओटीटी पर उन्हें यूट्यूब जैसी तारीफ और लोकप्रियता नहीं मिली। इसी वजह से ये इन्फ्लुएंसर्स अब YouTube पर ज्यादा नजर आते हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वे सेलेब्स।

 

यह भी पढ़ें: कटरीना से कृति सेनन तक, सबकी ट्रोलिंग पर मृणाल ठाकुर को गुस्सा क्यों आया?

OTT पर नहीं मिली खास लोकप्रियता

 कैरीमिनाटी

कैरीमिनाटी उर्फ अजय नागर ने यूट्यूब पर रोस्टिंग वीडियो बनाकर खूब लोकप्रियता हासिल की है। उन्होंने साल 2014 में रोस्टिंग वीडियो के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। उनके रोचक अंदाज ने उन्हें खूब लोकप्रियता दिलाई। इसी अंदाज की वजह से आज यूट्यूब पर उनके 42 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं, जिससे वह दुनिया के टॉप यूट्यूबर्स में से एक बन गए हैं। साल 2020 में आए उनके रोस्ट वीडियो 'यलगार' को 250 मिलियन व्यूज मिले थे। इसी लोकप्रियता की वजह से उन्हें ओटीटी के शो में काम करने का मौका मिला।

 

अजय नागर अमेजन प्राइम के गेमिंग रियलिटी शो 'प्लेग्राउंड' (2022) में जज के तौर पर नजर आए थे। इसके बाद उनका कॉमेडी स्पेशल 'कैरी ऑन' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ। इसके अलावा, वह फिल्म 'रनवे 34' में भी नजर आए, जिसमें उनके किरदार को पसंद किया गया। हालांकि, इस फिल्म में उन्होंने लीड रोल नहीं निभाया था। इसके बाद भी वह ओटीटी पर ज्यादा नजर नहीं आए। कैरीमिनाटी अब यूट्यूब पर अपने वीडियो शेयर करते हैं, जहां उन्हें करोड़ों व्यूज मिलते हैं।

 

यह भी पढ़ें:  नाना पाटेकर के बेटे ने क्यों बनाई फिल्मों से दूरी, क्या करते हैं मल्हार पाटेकर?

कुशा कपिला

कुशा कपिला ने साल 2017 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया, जिसमें उन्होंने साउथ दिल्ली की लड़की का किरदार निभाया था। इसी किरदार की बदौलत उन्हें लोकप्रियता मिली और उनके एक मिलियन सब्सक्राइबर्स हो गए। उनके रोचक अंदाज ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली। इसके बाद उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ रुख किया।

 

कुशा कपिला ने साल 2020 में नेटफ्लिक्स की सीरीज 'मसाबा मसाबा' और अमेजन प्राइम के शो 'केस तो बनता है' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया। इन शोज में उन्हें पसंद किया गया, लेकिन वेब सीरीज और फिल्मों में उन्हें मुख्य भूमिका निभाते हुए कम ही देखा गया।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें