बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने विवाद की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। वह हाल ही में चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे हैं। इस मंदिर में जाकर उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपनी गलती के लिए माफी मांगी है। उन्होंने एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान कांतारा फिल्म में दिखाए गए दैव्य की मिमिक्री की थी। इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।
कोर्ट ने रणवीर को उनकी गलती के लिए कर्नाटक के चामुंडेश्वरी मंदिर में जाकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का आदेश दिया था। कोर्ट का आदेश मानते हुए रणवीर चामुंडेश्वरी मंदिर में पहुचें। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: 'मैं कभी भी सिर्फ एक पार्टनर के साथ नहीं रही', शहाना गोस्वामी ने किया खुलासा
रणवीर पहुंचे चामुंडेश्वर मंदिर
वीडियो में रणवीर मंदिर की फर्श पर बैठकर गलती के लिए माफी मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वह मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करते नजर आए हैं। उनके इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
क्यों हुआ था विवाद?
पिछले साल गोवा फिल्म फेस्टिवल के दौरान रणवीर ने साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी के सामने कांतारा में दिखाए गए दैव्य वाले सीन की मिमिक्री की थी। इसके बाद रणवीर की जमकर आलोचना हुई थी। उनके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज हुआ था।
यह भी पढ़ें: इम्तियाज अली ने दीपिका की 'गुड गर्ल इमेज' पर किया था कमेंट, अब दी सफाई
रणवीर पर बैन लगा
रणवीर ने कुछ समय पहले एकदम से फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' को छोड़ने का फैसला लिया था। इस बात से फरहान और रणवीर में तनातनी जारी थी। 11 अप्रैल को फरहान ने रणवीर के खिलाफ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज (FWICE) में शिकायत की थी। इस मामले में 25 मई को FWICE पर बैन लगा दिया है। FWICE का कहना है कि रणवीर को अपना पक्ष सुनाने के लिए बार-बार नोटिस भेजा गया लेकिन वह नहीं आए। उनके खिलाफ नॉन-कॉपरेशन का आरोप लगाया गया है। साथ ही इस संस्था से जुड़े 32 अलग-अलग क्राफ्ट्स के सदस्य उनके साथ काम नहीं करेंगे। वहीं फरहान का कहना है कि फिल्म के प्री प्रोडक्शन में उन्हें 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
