logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इम्तियाज अली ने दीपिका की 'गुड गर्ल इमेज' पर किया था कमेंट, अब दी सफाई

इम्तियाज अली ने दीपिका पादुकोण के गुड गर्ल इमेज पर कमेंट किया था। अब इस मामले में उन्होंने अपनी सफाई दी है।

Deepika Padukone and Imtiaz Ali

दीपिका पादुकोण और इम्तियाज अली, Photo Credit: Social Media

फिल्म मेकर इम्तियाज अली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वेदांग रैना, शरवरी वाघ और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं। इन दिनों इम्तियाज लगातार इंटरव्यूज दे रहे हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी गुड गर्ल इमेज को लेकर चलती है जो कि सच नहीं है। अब इस मामले पर उन्होंने खुद सफाई दी है। 

 

इम्तियाज ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था। उन्होंने बताया कि वह बयान मजाकिया अंदाज में दिया गया था। वह अपने बयान से दीपिका को बिल्कुल भी ठेस नहीं पहुंचाना चाहते हैं।

 

यह भी पढ़ें: परमवीर सिंह चीमा की 'द पीरामिड स्कीम' की चर्चा क्यों, कब रिलीज होगी सीरीज?

दीपिका को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे इम्तियाज

इम्तियाज ने आगे कहा, 'दीपिका अच्छे से जानती हैं कि वह उनकी कितनी इज्जत और प्यार कर करते हैं। उनकी बातों को गलत न समझा जा सकता है और इससे दीपिका को ठेस पहुंच सकती है इसलिए पब्लिक में सफाई दे रहे हैं।'

 

पिछले हफ्ते न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में इम्तियाज से पूछा गया कि उन्हें 'कॉकटेल' में वेरोनिका के किरदार के लिए दीपिका क्यों परफेक्ट लगी थी। इस सवाल का जवाब देते हुए इम्तियाज ने कहा था, 'जब भी मैं दीपिका के साथ था या फिर उनके साथ पार्टी की। मैं जानता हूं कि वह कितनी पागल है? वहीं उस समय वह फिल्मों में गुड गर्ल इमेज में नजर आ रही थी। ऐसे में लोगों को दीपिका का नया अंदाज देखने को मिलेगा और यह उनके लिए भी नया होगा। मैं इस किरदार की भावनात्मक गहराई को भी जानता था जो कि ऐक्साइटिंग था।'

 

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह पर FWICE ने लगाया बैन, Don 3 छोड़ना पड़ा भारी, फरहान ने की थी शिकायत

दीपिका और इम्तियाज ने साथ में की ये फिल्में

दीपिका और इम्तियाज ने साथ में 'लव आज कल' में साल 2009 में काम किया था। इस फिल्म में सैफ अली खान और ऋषि कपूर मु्ख्य भूमिका में थे। 2015 में उनकी 'तमाशा' रिलीज हुई थी जिसमें रणबीर और दीपिका ने साथ में काम किया था। इन दिनों इम्तियाज अपनी अपकमिंग फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर चर्चा में है। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Related Topic:#Deepika Padukone

और पढ़ें