हर हफ्ते सिनेमाघरों में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। थिएटर्स में भले ही कोई नई फिल्म दस्तक न दें लेकिन ओटीटी पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज देख सकते हैं। इस हफ्ते सामंथा रूथ प्रभु की तेलुगू फिल्म 'मां इंति बंगारम', पॉलिटिक्ल ड्रामा 'रक्तांचल 3' से लेकर डार्क फैंटेसी के ड्रामा 'द ईस्ट पैलेस' तक रिलीज हो रही हैं।
इस फ्राइडे आपको एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज मिलेगा। इसके लिए सबसे पहले जानते हैं कि ये फिल्में और वेब सीरीज कहां रिलीज हो रही हैं।
यह भी पढ़ें: 'गौरव से नहीं लेंगी शादी की सलाह', आकांक्षा चमोला ने बताया कैसा है रिश्ता?
ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज
मां इंति बंगारम
यह एक ऐक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म है। सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया है। इस फिल्म की कहानी स्वर्ण नाम की लड़की की है जो पहले एक किलर थी और अपनी पुरानी जिंदगी को भूलाकर सुकून के साथ अपने परिवार के साथ अच्छी बहू की जिंदगी बीता रही है, लेकिन उसके जीवन में ऐसी परिस्थितयां आती हैं कि उसे जुर्म की दुनिया में वापस लौटना पड़ता है। यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर 17 जुलाई को स्ट्रीम होगी।
द ईस्ट पैलेस
यह एक राजा चो सेउंग वू की कहानी है जो अपने महल में मंडरा रहे जानलेवा श्राप का सच पता लगाने के लिए दो लोगों को बुलाता है। इनमें से एक निडर तलवारबाज है और उसके पास भूतों को मारने की शक्ति है। वहीं दूसरी दरबार की महिला है जिसे मरे हुए लोगों की आवाज सुनने का श्राप मिला है। इन दोनों मिलकर उस खतरनाक पावर का सामना करना है जिसकी वजह से महल खतरे में है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर 17 जुलाई से देख सकते हैं। अगर आपको के ड्रामा देखना पसंद है तो इस सीरीज को देख सकते हैं।
23000 लाइव्स
यह एक सच्ची कहानी से इंस्पायर है जिसमें 23,000 लोगों को बचाया गया था। फिल्म की कहानी बर्लिन के युवा ऐक्टिविस्ट्स के एक ग्रुप कहानी है। ये लोग मेडिटियरन सी पार कर रहे रिफ्यूजियों को बचाने की कोशिश कर रहे है। आप यह फिल्म 17 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज डेट कंफर्म, बेटे जेसन संजय संग होगा क्लैश
डिजायर
यह एक रोमांटिक ड्रामा है जो लुसेरो ( लुडविका पालेटा) के जीवन पर आधारित है। इसमें मजेदार मोड़ तब आता है जब बेटी स्विमिंग कोच के प्यार में पड़ जाती है। इसके बाद प्यार में धोखे का खेल शुरू होता है। इस फिल्म को आप 17 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
द डेविल
साउथ स्टार दर्शन थूगुदीपा की फिल्म 'द डेविल' जी5 पर 17 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म में संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, चंकी पांडे समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। यह एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है।
हार्टस्टॉपर फॉरएवर
दो युवाओं की रोमांटिक लव स्टोरी है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे निक और चार्ली लॉन्ग डिस्टेंस में रहकर भी अपने रिश्ते को संभाल रहे हैं।
रक्तांचल 3
'रक्तांचल' एक पॉलिटिकल ड्रामा है जिसका तीसरा सीजन 16 जुलाई को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हो गया है। सीरीज में विजय सिंह की कहानी को दिखाया गया है जो अपना पुरना बदला लेने के लिए वापस लौटता है। इस खूनी खेल में कई नए चेहरों की भी एंट्री हुई है। इस सीरीज में क्रांति प्रकाश झा, निकितिन धीर और माही गिल मुख्य भूमिका में हैं।
रेडी ऑर नॉट टू : हियर आई कम
यह फिल्म एक सर्वाइवल गेम पर आधारित है जिसमें ग्रेस को अपनी बहन फेथ की रक्षा करनी है। एक ताकतवर परिवार सबसे बड़ी ताकत को हासिल करने के लिए एक खूनी खेल रहा है। इसमें हॉरर से लेकर ऐक्शन और सस्पेंस तक का भरपूर डोज मिलेगा। यह फिल्म आज यानी 16 जुलाई को हॉट स्टार पर स्ट्रीम हो गई है।
