तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता सी. जोसेफ की फिल्म 'जन नायकन' लंबे समय से अटकी हुई थी। निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। केवीएन (KVN) प्रोडक्शन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्टर में विजय पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 23 जुलाई को रिलीज होगी। इस खबर से विजय के फैंस बेहद खुश है। उनके फैंस इस अनाउंसमेंट का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
'जन नायकन' भारत में रिलीज के एक दिन बाद यानी 24 जुलाई को विदेशों में रिलीज होगी। 'जन नायकन' के पोस्टर में
थलपति विजय
इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने आंखों में चश्मा लगाया है और एक हाथ में तलवार पकड़ी है।
यह भी पढ़ें: 'गौरी हिंदू नहीं, न किरण न रीना ने बदला धर्म', आमिर ने लव जिहाद पर दिया जवाब
'जन नायकन' को लेकर जबरदस्त बज है
'जन नायकन' सबसे पहले जनवरी में रिलीज होने वाली थी लेकिन सेंसर बोर्ड ने आखिरी वक्त पर सर्टिफिकेट नहीं दिया जिसकी वजह से रिलीज डेट को टालना पड़ा था। लंबे समय के बाद फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट मिला है। यह थलपति विजय के करियर की आखिरी फिल्म है। इस फिल्म के निर्माण के बाद उन्होंने फिल्मों से रिटायरमेंट ले लिया है। इस फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़, बॉबी देओल, ममिता बैजू जैसे स्टार्स मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अप्रैल के महीने में ऑनलाइन लीक भी हो गई थी। इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।
बेटे संग होगा क्लैश
विजय की फिल्म के साथ उन्हीं के बेटे जेसन संजय की फिल्म 'सिगमा' रिलीज होगी। 'सिगमा' बॉक्स ऑफिस पर 31 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शन ने किया है। अभी तक मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट को बदलने को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।
यह भी पढ़ें: 'कभी उस लड़की से प्यार था, आज इसकी बीवी है', गौहर को लेकर सोहेल से बोले कुशाल
पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में विजय
विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली है। पत्नी ने विजय पर शादी में धोखा देने का आरोप लगाया है। हालांकि पब्लिक में संगीता या विजय ने कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया है। विजय का नाम साउथ ऐक्ट्रेस तृष्णा कृष्णनन से जुड़ रहा है। दोनों एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बता रहे हैं।