logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'गौरी हिंदू नहीं, न किरण न रीना ने बदला धर्म', आमिर ने लव जिहाद पर दिया जवाब

आमिर खान की तीसरी शादी को महाराष्ट्र के मंत्री नरोत्तम राणे ने लव जिहाद बताया था। अब इस मामले पर आमिर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

aamir khan and gauri spratt

आमिर खान और गौरी स्प्रेट, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

5 जुलाई को आमिर खान ने गौरी स्प्रेट से तीसरी शादी की थी। कपल ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की है। आमिर की शादी उनके घर पर ही हुई थी जिसमें उनके दोस्त, परिवार और करीबी सदस्य शामिल हुए थे। शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब शादी के 10 दिन बाद इस पर विवाद हो रहा है। आमिर ने इस पूरे विवाद पर अपना जवाब दिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

 

आमिर की तीसरी शादी को महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितीश राणे ने लव जिहाद बताया था। वहीं दूसरी और मुस्लिम दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना इब्राहिम हुसैन ने अभिनेता के खिलाफ फतवा जारी किया था। उन्होंने कहा कि शरिया कानून के तहत कोई मुस्लिम पुरुष किसी गैर मुस्लिम से शादी तब तक नहीं कर सकता है जब तक वह इस्लाम न अपना ले और इस शादी को गैर जायज करार दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: 'कभी उस लड़की से प्यार था, आज इसकी बीवी है', गौहर को लेकर सोहेल से बोले कुशाल

आमिर ने लव जिहाद के मामले पर तोड़ी चुप्पी

आमिर ने Rediff को दिए इंटरव्यू में कहा, 'सच यह है कि हमारा परिवार बहुत मिलनसार और सबको साथ लेकर चलने वाला है। मेरी दोनों बहनों की शादी हिंदुओं से हुई है। मेरी बेटी की शादी भी एक हिंदू से हुई है। मेर कजिन मंसूर ने एक क्रिश्चन महिला से शादी की की।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने जिस भी महिला से शादी की, उनमें से किसी ने भी इस्लाम नहीं अपनाया क्योंकि तीनों सिविल मैरिज थीं। गौरी, किरण या रीना किसी ने भी अपना धर्म नहीं बदला क्योंकि हमारी शादियां सिविल मैरिज थीं। गौरी तो हिंदू है भी नहीं, वह ईसाई हैं औप वह भी ऐसी ईसाई जो बहुत ज्यादा धर्म को नहीं मानती है। जैसे-जैसे जिंदगी बीत रही है, जिंदगी और मजेदार होते जा रही है।'

 

यह भी पढ़ें: 'तहलका' की शूटिंग बिना अमरीश पुरी के हुई थी, फिर कैसे निभाया विलेन का रोल?

आमिर ने जन्मदिन पर लोगों को गौरी से मिलवाया था

आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर पब्लिक में अपने तीसरे रिलेशनशिप का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि हम दोनों की मुलाकात 25 साल पहले हुई थी लेकिन संपर्क टूट गया था। सालों बाद हमने एक-दूसरे से संपर्क किया। हम दोनों अपने जीवन के इस नए फेज को खूब एन्जॉय कर रहे हैं।

 


और पढ़ें