logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'तहलका' की शूटिंग बिना अमरीश पुरी के हुई थी, फिर कैसे निभाया विलेन का रोल?

1992 में फिल्म 'तहलका' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। अनिल शर्मा ने अपने इंटरव्यू में बताया कि बिना विलेन के ही फिल्म की शूटिंग हो गई थी।

amrish puri

अमरीश पुरी, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

90 के दशक में बॉलीवुड के विलेन ने अपनी भारी आवाज और दमदार ऐक्टिंग से अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्हीं में एक अमरीश पुरी थे। उन्होंने 'मोगैम्बो', 'बलदेव सिंह', 'अशरफ अली' जैसे ऑइकोनिक रोल्स निभाए थे।1992 में फिल्म 'तहलका' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमरीश पुरी ने 'जनरल डॉन्ग' का किरादार निभाया था। इस फिल्म में उनका डायलॉग 'डांग कभी रॉन्ग नहीं होता' काफी पॉपुलर हुआ था जो आज भी दर्शकों को याद है।

 

इस फिल्म में अमरीश पुरी के लुक ने भी दर्शकों का दिल जीत था। फिल्म में धर्मेंद, नसीरुद्दीन शाह, मुकेश खन्ना, आदित्य पंचोली, जावेद जाफरी, पल्लवी जोशी, अमरीश पुरी समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म की कहानी का लेखन और निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। अनिल शर्मा ने 'गदर', 'गदर 2' समेत कई फिल्मों का निर्देशन किया है।

 

यह भी पढ़ें: 'उसके कई अफेयर्स हैं', शिवांगी जोशी को लेकर शिल्पा शिंदे का बड़ा दावा

बिना अमरीश पुरी के हुई थी फिल्म की शूटिंग

अनिल शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म 'तहलका' की शूटिंग बिना विलेन के ही पूरी कर ली गई थी क्योंकि मैंने सोचा था कि विलेन के लिए कोई नया चेहरा लूंगा लेकिन कोई भी उस किरदार के लिए सूट नहीं कर रहा था। आखिरी में मैं अमरीश पुरी के पास गया और उन्हें बताया कि फिल्म शूट हो गई है। इस पर अमरीश ने कहा कि अब तो फिल्म भी शूट हो गई है। अब मेरा क्या फिल्म में रोल है? इसके बाद मैंने अमरीश पूरी से कहा, सर इस फिल्म में जो आपका रोल है वैसा आपका होगा ही नहीं। फिर मैंने उन्हें रशेज दिखाए। उसे देखकर वह बहुत एक्साइटेड हो गए।

 

अनिल ने आगे बताया कहा, 'मैंने अमरीश पूरी से कहा कि आपको इसमें एक सॉन्ग भी गाना है। उस गाने का नाम 'सोम शोम शामो सासा' था। इस गाने को अमरीश पूरी ने अपनी आवाज में गाया था। इस गाने को अनु मलिक ने बनाया है। यह गाना आज तक दर्शकों को याद है। अमरीश पुरी इस फिल्म की शूटिंग के लिए इतने एक्साइटेड थे कि हर दिन मेरा पास एक नया आइडिया लेकर आते थे। फिल्म में उनका लुक कैसा होगा, बियर्ड कैसी होगी। हर चीज को लेकर बहुत ऐक्साइटेड थे।'

 

यह भी पढ़ें: 70% तक स्क्रिप्टेड होता है कपिल शर्मा का शो, कीकू शारदा ने किया खुलासा

तहलका कलेक्शन

'तहलका' बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। इस फिल्म का बजट करीब 2.78 करोड़ रुपये था। इस फिल्म ने भारत में 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें