रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। 'बिग बॉस 11' की विजेता और अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली है। वह पहले दिन से अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने लेटेस्ट एपिसोड में शिवांगी जोशी को लेकर चौंकाने वाली बात कही। इस बात को सुनने के बाद लोग शिल्पा शिंदे को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
श्रेया कालरा से बात करते हुए शिल्पा ने कहा, 'शिवांगी का और मेरा झगड़ा होगा। वह भले ही सामने से मेरी तारीफ करती है लेकिन वह मुझे पसंद नहीं करती है।' इस पर श्रेया ने जवाब दिया, 'वह आपके जैसे लोगों के साथ दोस्ती नहीं करती है।'
यह भी पढ़ें: 70% तक स्क्रिप्टेड होता है कपिल शर्मा का शो, कीकू शारदा ने किया खुलासा
शिवांगी जोशी के कई अफेयर्स हैं
शिल्पा ने कहा, 'ओ हां, हम गंदे हैं और वह बहुत अच्छी है। मैं भी ऐसे लोगों को सामने न खड़े करूं। बराबर करती हूं मैं उसको, ठीक करके जाऊंगी उसको यहां से। इतने शो किए अब तक और जिस शो में गई उस शो में उस लड़के के साथ अफेयर रहा है। अभी कुशाल टंडन उससे बड़ा है ऐज वाइज देखो तो, उसके साथ भी तो उसका अफेयर था। उसके बाद आप ये ऐक्टिंग करते हो।' शिल्पा ने शिवांगी को वर्जिनिटी को लेकर भी लेकर भी सवाल उठाया था।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं शिल्पा शिंदे
सोशल मीडिया पर शिल्पा को जमकर ट्रोल हो रही हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'शिल्पा से ऐसी उम्मीद नहीं थी।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'फराह खान को बोलना चाहिए।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'शिवांगी के बारे में इस तरह की बातें कैसे कर सकता है कोई।' चौथे व्यक्ति ने लिखा, 'यह बहुत ही चीप है और आप कौन है उसे जज करने वाले।'
यह भी पढ़ें: कुलथी का सूप बालों के लिए है अच्छा, न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानिए रेसिपी
शो से बाहर हुईं माधुरी
इस हफ्ते मिड वीक जजमेंट डे हुआ जिसमें श्रेया कालरा, धीरज धूपर, शिल्पा शिंदे, पामेला सेरेन और वरुण यादव को मिलकर असुरक्षित कंटेस्टेंट्स में से किसी दो को नॉमिनेट करना था जो सीधा शो से बाहर निकल जाते हैं। सभी ने आकांक्षा चौधरी और माधुरी ग्रोवर के खिलाफ वोटिंग की। शो के होस्ट रितेश देशमुख ने आखिरी वक्त में ट्विस्ट लाते हुआ कहा कि आप दोनों में से कोई एक ही घर जाएगा लेकिन आपसी सहमति होनी चाहिए। माधुरी कहती हैं कि वह घर जाना चाहती है और आकांक्षा को बचाती है। इसके बाद आकांक्षा को सीक्रेट रूम में रखा जाता है ताकि वह बाकि कंटेस्टेंट्स का गेम देख सकें।