logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कुलथी का सूप बालों के लिए है अच्छा, न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानिए रेसिपी

बारिश के मौसम में हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने बताया कि इस मौसम में कुलथी का सूप पीना फायदेमंद होता है।

Kulthi soup hair loss

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo credit: freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हमारे खान पान का प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर की डाइटिशियन रुजुता दिवेकर ने हाल ही में एक सूप की रेसिपी शेयर की है। इस सूप को पीने से बाल मजूत और घने होते हैं। खासतौर से बारिश के मौसम में लोग बाल झड़ने की समस्या से सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने झड़ते बालों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय बताया है। उन्होंने कुलथी का सूप पीने की सलाह दी है।

 

कुलथी एक प्रकार की दाल है जो एनर्जी का मुख्य स्त्रोत है। यह दाल प्रोटीन से भरपूर होती है। इस दाल को अंग्रेजी भाषा में 'होर्स ग्राम' कहा जाता है। ये दाल आपको अपने किचन में आसान से मिल जाएगी। यह एक प्लांट बेस्ड प्रोटीन है जिसमें आयरन, कैल्शियम और फाइबर की भरपूर मात्रा है। ये चीजें सिर्फ आपक बालों के लिए ही नहीं सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आइए जानते हैं इस रेसिपी को कैसे बना सकते हैं?

 

यह भी पढ़ें: हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स को क्यों होती है मेंटल हेल्थ से जुड़ी परेशानी?

कुलथी का सूप कैसे बनाएं?

आपको सबसे पहले कुलथी की दाल को रात में भिगोकर रख लेना है। इसके बाद उसे प्रेशर कुकर में डालकर पका लें। उसके बाद दाल में मिर्ची और लहसुन का पेस्ट डाले। इसके बाद जीरा का तकड़ा लगाएं। जो लोग लहसुन नहीं खाते हैं वे काली मिर्च और हिंग डाल सकते हैं। रुजुता ने बताया कि आप अपनी एक कप कॉफी की जगह पर इस सूप को पिएं। इसमें आयरन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा है जो बालों को मजबूत रखेगा। आयुर्वेद में भी इस दाल का जिक्र है, जब महिलाएं बच्चों को जन्म देती है तब उन्हें इसे खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस दौरान बाल बहुत अधिक झड़ते हैं। इसके अलावा कई महिलाएं इसका इस्तेमाल मेनोपॉज और हार्मेना इम्बैलेंस के दौरान भी करती हैं।

बालों में रीठा लगाएं

रुजुता दिवेकर ने कहा, 'ज्यादातर लोग बाल धोने के लिए शैंपू का इस्तेमाल करते हैं। आप बालों को धोने के लिए रीठा लगाएं। ये एक नेचुरल क्लींजर जिसे बाल धोने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। इसके लिए आपको रात में रीठा को भिगोकर रखकर रख देना है। रीठा में झाग होता है जो बालों को साफ करता है। इसके अलावा आप चाहें तो शैंपू लगाने के बाद रीठा के पानी से बाल धो लें। ये आपके बाल को फ्रेश रखेगा, साथ में आपके बाल में घनत्व आएगा और प्राकृतिक रूप से चमक लाएगा।

 

यह भी पढ़ें: अब कम उम्र के लोगों में भी क्यों होने लगी लो ब्लड प्रेशर की समस्या? जानिए कारण

मौसमी फल खाएं

इसके अलावा मौसमी फल खाएं। रुजुता दिवेकर ने बताया कि बालों को झड़ने से रोकने के लिए खजूर खाएं। खजूर में विटामिन, मिनरल्स और पॉलीफेनोल होता है। तनाव बाल झड़ने का मुख्य कारण है इसलिए उन चीजों को खाएं जो एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये चीजें ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करती है।

 

Related Topic:#Hair Care

और पढ़ें