logo

मूड

ट्रेंडिंग:

70% तक स्क्रिप्टेड होता है कपिल शर्मा का शो, कीकू शारदा ने किया खुलासा

कॉमेडियन और अभिनेता कीकू शर्मा ने कपिल शर्मा शो के बारे में बात करते हुए कि यह शो 70% तक स्क्रिप्टेड होता है और 30% इंप्रोवाइज होता है।

kiku sharda

किकू शारदा, Photo Credit: Kiku Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' ने लोगों को खूब एंटरटेन किया है। इस शो में कपिल के साथ कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर नजर आते हैं। कॉमेडी शो को लेकर लोगों के मन में अक्सर एक सवाल आता है कि क्या यह स्क्रिप्टेड है? क्या गेस्ट को पहले से ही जोक्स के बारे में पता होता है।

 

इन सवालों के जवाब कीकू शारदा ने अपने लेटेस्टे इंटरव्यू में दिया है। उन्होंने बताया कि 70% तक शो स्क्रिप्टेड होता है और बाकी का 30% इंप्रोवाइज किया जाता है। कीकू ने प्रखर गुप्ता से बात करते हुए कहा, 'हम जो भी गेस्ट आए हैं उनसे जानबूझकर जोक्स और पंचलाइन छिपाते हैं ताकि उनका नेचुरल रिएक्शन सामने आए। हम नहीं चाहते हैं कि गेस्ट को पहले से ही जोक्स, पंचलाइन और कैरेक्टर्स के बारे में पहले पता हो। हम चाहते हैं कि उस कैरेक्टर को वे पहली बार स्टेज पर देख ताकि उनके असली रिएक्शन सामने आए। हर व्यक्ति फ्लो के साथ चलता है।'

 

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई समय रैना को फटकार, लगाया 3 लाख रुपये का जुर्माना

कलाकारों के पास होती है स्क्रिप्ट

कीकू ने कहा, 'एक स्क्रिप्ट होती है लेकिन यह आपको तय करना है कि उसे कितना फॉलो करना और कितना शूट के दौरान इंप्रोवाइज करना है। हम कुछ जगहों पर स्क्रिप्ट को फॉलो करते हैं। कई बार सेलिब्रिटी उस बातचीत को अलग ही तरफ मोड़ गेता है। कई बार आपके दिमाग में कुछ अलग चीज आ जाती है फिर उसी हिसाब से इंप्रोवाइज कर लेते हैं।'

 

सलमान खान के साथ शूटिंग करने के अनुभव को शेयर करते हुए कीकू ने कहा, 'सलमान खान के साथ प्रीडिक्ट करना बहुत मुश्किल है। आपको नहीं पता कि उन्हें कब किस बात पर हंसी आ जाए। कई बार कुछ लाइन लिखकर रखते हैं। आपको लगता है कि फनी है लेकिन वह बहुत कम रिएक्ट करते हैं। अगर उन्हें कुछ फनी लगता है तो बिना रुके हंसते रहते हैं। एक बार हंसना शुरू करते हैं तो उन्हें रोकना मुश्किल होता है।'

 

यह भी पढ़ें: 'वेलकम: टू द जंगल' में अक्षय और रवीना ने साथ किया काम, अहमद ने कैसे मनाया?

कपिल को कीकू ने बताया मास्टर

कपिल के बारे में बात करते हुए किकू ने कहा, 'वह मास्टर है। उसे पता चल जाता है कि कौन सा जोक काम नहीं कर रहा है और वह तुरंत कुछ ऐसा बोल देगा कि लोग हंसना शुरू कर देते हैं। हम लोगों को साथ काम करते हुए 13 साल हो गए है। अब तो एक-दूसरे के दिमाग में क्या चल रहा है। यह भी समझ आ जाता है।'

 


और पढ़ें