रणबीर कपूर की रामायण फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के ट्रेलर देखने के बाद से ही लाखों लोग फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर राम और साई पल्लवी सीता का किरदार निभाती दिखेंगी। इस ट्रेलर को देखने के बाद ही कई लोगों को साई पल्लवी और रणबीर की एक्टिंग पसंद आई है। इसी बीच क्या आप जानते हैं कि सलमान खान को राम का किरदार निभाने का मौका मिला था, वह भी सिर्फ एक बार नहीं बल्कि दो फिल्मों में उन्हें राम का रोल करने का मौका मिला था। जबकि कुछ वजहों से सलमान बड़े पर्दे पर राम के किरदार में नजर नहीं आए।
हिंदी सिनेमा और हिंदी टेलीविजन में पौराणिक महाकाव्य रामायण दिखाया जा चुका है। इसकी बड़ी खासियत यह है कि एक कहानी होने के बावजूद लोगों ने हर बार रामायण की सीरियल और फिल्म को भर-भरकर प्यार दिया। इसी वजह से हिंदी टीवी इंडस्ट्री में रामायण की कहानी दिखाई गई है। अब सवाल उठता है कि सलमान को कब और कौन-सी फिल्मों में राम का रोल निभाने का मौका मिला।
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन आते ही याद आता है ‘फूलों का तारों का’, गाने की कहानी है राखी से अलग
मिला था राम का किरदार
सलमान खान आज के दौर में उन नामों में से एक हैं, जिन्होंने एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। सलमान खान ने अपने कई किरदारों के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। सलमान खान ने रामायण के राम का किरदार निभाने की कोशिश की, लेकिन कुछ कारणों से यह नहीं हो पाया। आइए जानते हैं कौन-सी फिल्में थीं, जिसमें उन्हें राम का किरदार निभाने का मौका मिला।
साल 1994 में सोहेल खान राम फिल्म बनाने वाले थे। इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान को राम का रोल निभाने का मौका दिया था। इस फिल्म की 40 फीसदी शूटिंग हो चुकी थी, उसके बाद फिल्म बन नहीं पाई। इसके बाद सलमान को दोबारा मौका 2003 में मिला था, जब जीएस एंटरटेनमेंट की फिल्म रामायण में सलमान को राम का रोल दिया गया था।
यह भी पढ़ें: 71 साल के चिरंजीवी, 75 के रजनीकांत, 'बुजुर्ग' हीरो क्यों बने हुए हैं पसंद?
सलमान की ख्वाहिश क्यों रही अधूरी?
जब सोहेल 1994 के दौरान राम फिल्म बना रहे थे, तब इस फिल्म को पूजा भट्ट प्रोड्यूस कर रही थीं। फिल्म की शूटिंग के दौरान सोहेल खान और पूजा भट्ट की दोस्ती बढ़ गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूजा भट्ट और सोहेल के बीच आपसी मतभेद हो गया, जिसके चलते पूजा भट्ट ने फिल्म से मुंह मोड़ लिया। जिसके बाद फिल्म की शूटिंग ही नहीं हो पाई। राम फिल्म रिलीज नहीं हो पाई।
जब 2003 में सलमान को रामायण फिल्म में राम की भूमिका निभाने का मौका मिला, तब कुछ धार्मिक संगठनों ने इसका विरोध किया। इसी वजह से सलमान राम का किरदार नहीं निभा पाए।
