आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर; द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। यह इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 'धुंरधर 2' का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म को लेकर नया विवाद सामने आ गया है। फिल्म राइटर संतोष कुमार आरएस का दावा है कि उनकी कहानी को चुराकर 'धुरंधर 2' को बनाया गया है। उन्होंने दावा किया है कि उनके पास सारे सबूत हैं और वह फिल्म निर्माताओं के खिलाफ लीगल ऐक्शन लेंगे।
आइए जानते हैं संतोष कुमार आर एस का क्या कहना है? संतोष ने कहा, 'उन्हें इस बात का एहसास तब हुआ जब उन्होंने सिनेमाघर में धुरंधर 2 देखी क्योंकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही थी।'
यह भी पढ़ें: 'रामायण' में भगवान राम नहीं बनना चाहते थे रणबीर कपूर, फिर बेटी की वजह से कहा हां
राइटर ने लगाया मेकर्स पर कहानी चुराने का आरोप
संतोष ने आगे कहा, 'आप सभी ने धुरंधर 2 सिनेमाघरों में देखी होगी। यह फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही हैं। इस फिल्म को देखने के बाद मुझे एहसास हुआ कि यह मेरी स्टोरी और स्क्रिप्ट है। मैंने इस कहानी को बहुत मेहनत के साथ साल 2023 में लिखा था। मैं कई कंपनियों को यह कहानी सुनाई थी क्योंकि मुझे इस कहानी के लिए बड़े स्टार्स की जरूरत थी और इसके लिए बड़े निर्माताओं की जरूरत थी। मैं इस कहानी को लेकर सोनी पिक्चर्स, टी सीरीज, जी स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शन के पास गया था। शुरुआत में मैं इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर को लेना चाहता था। मैंने अपनी कहानी को स्क्रीनराइटर एसोसिएसन में भी रजिस्टर्ड करवाया है। मेरे पास सारे सबूत हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने अपनी कहानी कई लोगों तक भेजने की कोशिश की थी। मैं स्क्रीनराइटर एसोसिएशन का सदस्य हूं और मैंने अपनी कहानी साल 2023 के नवंबर महीने में रजिस्टर्ड करवाई थी। मैं मेकर्स के खिलाफ कोर्ट में केस करूंगा। मैं यह कहानी लोगों के मनोरंजन के लिए लिखी थी लेकिन उन्होंने प्रोपेगेंडा के लिए फिल्म बनाई है। इस बात से मैं काफी दुख हूं।' अभी तक इस मामले में धुरंधर 2 के मेकर्स की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: Raja Shivaji का टीजर देख आई 'छावा' की याद, शिवाजी के रोल में नहीं जमे रितेश
'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म राइटर संतोष कुमार आरएस ने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म Campus Kranti से साल 2023 में की थी। वह युवान रोबिन हुड के साथ ऐक्शन थ्रिलर फिल्म पर काम कर रहे हैं जो 2026 में फ्लोर पर आएगी। धुंरधर 2 में रणवीर कपूर, अर्जुन रामपाल, आर.माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म ने भारत में 800 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।
