logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'रामायण' में भगवान राम नहीं बनना चाहते थे रणबीर कपूर, फिर बेटी की वजह से कहा हां

रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में वह भगवान राम का रोल प्ले कर रहे हैं।

Ranbir kapoor

रणबीर कपूर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। निर्माताओं ने लॉस एंजेलिस में फिल्म का पहला प्रोमो शेयर किया है। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर भी शामिल हुए थे। इस फिल्म में उन्होंने भगवान राम का किरदार निभाया है।

 

फिल्म की स्क्रीनिंग पर रणबीर ने बताया कि पहले वह राम का रोल नहीं निभाना चाहते थे लेकिन बेटी के कारण इस प्रोजेक्ट को करने के लिए मान गए। उन्होंने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया।

 

यह भी पढ़ें: Raja Shivaji का टीजर देख आई 'छावा' की याद, शिवाजी के रोल में नहीं जमे रितेश

रणबीर नहीं बनना चाहते थे पहले राम

रणबीर ने कहा, 'मुझे आज भी याद है जब 4 साल पहले नमित ने मुझे यह प्रोजेक्ट ऑफर किया था तो मैंने मना कर दिया था। मैंने कहा था कि मैं इस किरदार के लिए ठीक नहीं हूं। मैं सही नहीं हूं। मैं इस किरदार के साथ पूरी तरह से न्याय नहीं कर पाऊंगा। हालांकि जब यह  फिल्म ऑफर हुई थी तभी मैं पहली बार पिता बनने वाला था।'

 

 

 

उन्होंने आगे कहा, 'वह डर एक कृत्यज्ञता में बदल गया क्योंकि इसी तरह के मौके की मुझे तलाश थी। मैं अपने जीवन के उस पड़ाव पर था जहां अपनी जिंदगी और लाइफस्टाइल को बदलना चाहता था। मैं पहली बार पिता बनने वाला था। मुझे लगता है कि यह अच्छा इत्तेफाक था कि राम का किरदार निभाने वाला था और पिता भी बनने वाला था। यही मेरी जिंदगी का सबसे बड़ टर्निंग प्वाइंट था।'

 

रणबीर कपूर ने बताया कि इस किरदार के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। उन्होंने रामानंद सागर की रामयण देखा, उस सीरियल में भगवान राम के जीवन को बहुत ही गहराई से दिखाया गया है। जब मुझे इस कैरेक्टर को करने का मौका मिला तो सिर्फ शारीरिक ही नहीं भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से बहुत काम करना पड़ा। मैं भगवान राम से बहुत प्यार करता हूं और उनकी बहुत इज्जत करता हूं।

 

यह भी पढ़ें: क्या सलमान की लकी चार्म बनेंगी नयनतारा? साथ में करेंगे पहली फिल्म

कब रिलीज होगी फिल्म?

नितेश तिवारी ने फिल्म की पहली झलक 3 जुलाई 2025 को दिखाई थी। 3 मिनट के वीडियो में रणबीर को तीर और धनुष के साथ दिखाया गया है। साथ ही कमाल के विजुल्स थे।

रामायण में माता सीता के रोल में साई पल्लवी, लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे और सनी देओल ने हनुमान का किरदार प्ले किया है। इस फिल्म को दो भागों में रिलीज किया गया है। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने खुलासा किया कि कल यानी 2 अप्रैल को हनुमान जंयती के मौके पर किरदारों की पहली दिखाई जाएगी।


और पढ़ें