logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या सलमान की लकी चार्म बनेंगी नयनतारा? साथ में करेंगे पहली फिल्म

सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान किया था। इस फिल्म का निर्देशन वमसी पैडीपल्ली कर रह हैं। सलमान के साथ नयनतारा नजर आएंगी।

salman khan and nayanthara

सलमान खान और नयनतारा, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान किया था। इस फिल्म का निर्देशन साउथ फिल्म मेकर वमसी पैडीपल्ली करेंगे। फिल्म के निर्देशक ने खुलासा कर दिया कि सलमान के साथ नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी। यह एक ऐक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म का निर्माण दिल राजू करेंगे। वमसी पैडीपल्ली और दिल राजू ने साथ में 5 फिल्मों में काम किया है। दोनों की जोड़ी सुपरहिट है। दिल राजू ने 60 से ज्यादा फिल्मों का निर्माण किया है जिसमें से उनकी 2 फिल्मों ने नेशनल अवॉर्ड जीता था। इस प्रोजेक्ट को लेकर दर्शक काफी उत्सुक हैं।

 

सलमान और नयनतारा पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। नयनतारा की गिनती साउथ की टॉप अभिनेत्रियों में होती हैं। वह जिस भी किरदार में नजर आती हैं। दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। नयनतारा की सिर्फ साउथ ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

 

यह भी पढ़ें: लॉस एंजेलिस में रिलीज हुआ 'रामायण' का प्रोमो, रणबीर ने राम के अवतार में जीता दिल

नयनतारा ने शाहरुख संग किया था काम

नयनतारा ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' में काम किया था। साल 2023 में यह फिल्म रिलीज हुई थी। 'जवान' उनकी हिंदी डेब्यू फिल्म थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। वह पिछले 2 दशकों से हिंदी सिनेमा में सक्रिय है। उन्होंने मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा के कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। अब वह सलमान खान के साथ नजर आएंगी। सलमान का फिल्मी करियर उतार-चढ़ाव से भरा हुआ है।

 

क्या सलमान का होगा कमबैक?

सलमान खान की पिछले 3 तीन फिल्में लगातार फ्लॉप हुई है। पिछले साल 2025 में उनकी फिल्म 'सिकंदर' रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। इस फिल्म का निर्देशन 'गजनी' फेम निर्देशक ए.आर मुरुगादॉस  ने किया था। निर्देशक ने फिल्म फ्लॉप होने का कारण सलमान खान को बताया था।

 

यह भी पढ़ें: दूसरे मंडे को 'धुरंधर 2' पर लगा ब्रेक, फिल्म की कमाई में आई 40% की गिरावट

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो नयनतारा साउथ सुपरस्टार यश के साथ 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा भी उनके कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।


और पढ़ें