logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लॉस एंजेलिस में रिलीज हुआ 'रामायण' का प्रोमो, रणबीर ने राम के अवतार में जीता दिल

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का प्रोमो लॉस एंजेलिस में हुआ। इंटरनेशनल ऑडियंस रणबीर के काम की तारीफ कर रहे हैं।

ramayana

रामायण, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने माता सीता और सनी देओल ने हनुमान का किरदार निभाया किया है। यह एक मेगा बजट फिल्म है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि दर्शक पहली बार इस तरह का सिनेमैटिक व्यू का अनुभव करेंगे। फिल्म के मेकर्स  2 अप्रैल यानी हनुमान जयंती को फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज करेंगे।

 

मेकर्स ने लॉस एंजेलिस में फिल्म के प्रोमो की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। फिल्म के स्क्रीनिंग पर नितेश तिवारी के साथ रणबीर कपूर भी नजर आए थे। इंटरनेशनल ऑडियंस फिल्म में रणबीर कपूर के काम की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। रणबीर कपूर भी दर्शकों का धन्यवाद करते हुए नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर उनके वीडियो छाए हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें: दूसरे मंडे को 'धुरंधर 2' पर लगा ब्रेक, फिल्म की कमाई में आई 40% की गिरावट

'रामायण' के टीजर की हुई जमकर तारीफ

एक वीडियो में रणबीर इंटरनेशल ऑडियंस को भगवान राम का महत्व समझा रहे हैं। वीडियो में रणबीर ने कहा, 'भगवान राम सदियों से लोगों की आत्मा में बसे हुए हैं। वह हमारे खत्म होने के बाद भी वहां बने रहेंगे। उन्होंने अन्याय पर न्याय का पाठ पढ़ाया है। वह हमारे अंदर दया, वीरता, नैतिकता और क्षमा का भाव जगाते हैं। उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है जिसका मतलब है आदर्श व्यक्ति।'

 

 

 

 

 

एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'आपका काम कमाल का है रणबीर।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'आपने रोंगटे खड़े कर दिए।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'यह एक बहुत ही इमोशनल फिल्म है।' फिल्म के प्रोमो को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

 

यह भी पढ़ें: क्या 'धुरंधर 2' की आंधी को रोक पाएंगी ये 6 फिल्में? अप्रैल में होंगी रिलीज

कब रिलीज होगी रामायण?

नितेश तिवारी की रामायण को दो भाग में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट इस साल दीवाली पर रिलीज होगी। फिल्म में यश और रवि दुबे समेत अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। रणबीर और साई पल्लवी की जोड़ी पहली बार साथ में दिखेंगी। इस फिल्म के लिए रणबीर ने कड़ी मेहनत की है। यह उनके करियर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। 'रामायण' से पहले उनकी 'एनिमल' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी।


और पढ़ें