आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो गए है। इससे बावजूद फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी समेत तमाम सितारे मुख्य भूमिका में हैं।
मार्च महीने में 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर छाई रही लेकिन अप्रैल महीने में फिल्म को कड़ी टक्कर मिलने वाली हैं। अप्रैल महीने में अक्षय कुमार की 'भूत बंगला', राम चरण की 'पेड्डी', अदिवि शेष की 'डकैत' समेत तमाम फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देनी वाली है। आइए जानते हैं अप्रैल में कौन-कौन सी सी फिल्में रिलीज होगी?
यह भी पढ़ें: दिनकर ने संगीत की बाज़ीगरी से रूबरू करवाया, मशहूर नाटकों ने किया मंत्रमुग्ध
अप्रैल में रिलीज होंगी ये फिल्में
चिरंजीवी हनुमान ए एटेर्नल
माइथोलॉजिकल एनिमेटेज फिल्म 'चिरंजीवी: हनुमान ए एटेर्नल' में भगवान हनुमान की कहानी को दिखाया जाएगा। इस फिल्म में कमाल के वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। यह फिल्म 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
भूत बंगला
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर कॉमेडी मूवी है। फिल्म में अक्षय खन्ना, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, मिथिला पलाकर, असरानी, राजपाल यादव मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। प्रियदर्शन को कॉमेडी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
डकैत: ए लव स्टोरी
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत: ए लव स्टोरी' 10 अप्रैल को रिलीज होगी। कहानी एक गुस्सैल कैदी की है जो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से बदला लेना चाहता है क्योंकि उसे लगता है कि उसे धोखा मिला है। इसमें अनुराग कश्यप भी मुख्य भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें: 'मातृभूमि' के बाद सलमान ने किया नई फिल्म का ऐलान, अप्रैल में शुरू होगी शूटिंग
पेड्डी
राम चरण, जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू की फिल्म 'पेड्डी' को लेकर काफी चर्चा हो रही है। पहली बार राम चरण और जाह्नवी कपूर साथ में नजर आएंगे। यह फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की कहानी एक जुनूनी ग्रामीण की है जो अपने लोगों के हित के लोगों के लिए पूरे सिस्टम के खिलाफ चला जाता है।
पैट्रियट
मलयालम फिल्म 'पैट्रियट' को लेकर काफी चर्चा हो रही है। यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है जिसमें एक एजेंट को देश के खिलाफ चल रही साजिश का पता लगाने का मिशन दिया जाता है। इस फिल्म में मोहन लाल, ममूटी,फहाद फासिल, रेवती जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
गिन्नी वेड्स सनी 2
'गिन्नी वेड्स सनी 2' एक रोमांटिक लव स्टोरी है जिसमें अविनाश तिवारी और मेधा शंकर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 2020 की गिन्नी वेड्स सन्नी का सीक्वल है। यह फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।